फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Laxmi Puja Prasad Recipe: दिवाली में घर पर बनाएं लक्ष्मी पूजा के लिए प्रसाद, ये रही सबसे आसान विधि

Mon, 24 Oct 2022 07:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Oct 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad Recipe in Hindi Easy Barfi Sweet Recipe For Mata Laxmi
लक्ष्मी पूजा के लिए प्रसाद बनाने की विधि - फोटो : Istock

Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad Recipe: दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। आज देशभर में दिवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हर वर्ष दीपावली के अवसर पर घर-घर में दीपक जलाया जाता है। शाम के वक्त माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। दिवाली को लेकर बच्चों से लेकर बड़े सभी उत्साहित रहते हैं। भारतीय घरों की रसोई में तरह तरह के पकवान बनते हैं। त्योहार पर दोस्त और रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं और इन लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। वहीं दिवाली के मौके पर शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा के लिए भी प्रसाद लोग घर पर ही बनाते हैं। वैसे तो बाजार में लक्ष्मी पूजा के लिए स्वादिष्ट मिठाई मिल जाएगी लेकिन अगर आप घर पर ही माता का भोग बनाना चाहते हैं तो यहां आसान विधि बताई जा रही है। माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई यानी बर्फी प्रिय है। दिवाली के शुभ अवसर पर घर पर ही लक्ष्मी पूजा के लिए इस आसान विधि से बनाए प्रसाद में बर्फी।

Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad Recipe in Hindi Easy Barfi Sweet Recipe For Mata Laxmi
कलाकंद बनाने की विधि - फोटो : Istock

लक्ष्मी पूजा के प्रसाद में बनाएं कलाकंद 

लक्ष्मी पूजा के लिए बर्फी बनाना चाहते हैं तो यहां बताई जा रही रेसिपी से कलाकंद तैयार कर सकते हैं। यह रही कलाकंद बनाने के लिए सामग्री और रेसिपी।

कलाकंद बनाने की सामग्री

कद्दूकस किया हुआ पनीर, दूध, चीनी, हरी इलायची पाउडर, घी, बारीक कटा पिस्ता ।

Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad Recipe in Hindi Easy Barfi Sweet Recipe For Mata Laxmi
कलाकंद बनाने की विधि - फोटो : istock

कलाकंद बनाने की विधि

स्टेप 1- लक्ष्मी पूजा के प्रसाद के लिए कलाकंद बना रहे हैं तो सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2 - अब कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाएं। इसमें पनीर और दूध को मिलाकर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad Recipe in Hindi Easy Barfi Sweet Recipe For Mata Laxmi
कलाकंद की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।

स्टेप 4- जब मिश्रण कड़ाही के किनारे पर चिपकने लगे तो इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
 

स्टेप 5- एक छोटी गहरी प्लेट में घी लगा लें।
विज्ञापन
Diwali 2022 Laxmi Puja Prasad Recipe in Hindi Easy Barfi Sweet Recipe For Mata Laxmi
कलाकंद बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- अब गैस बंद करके कड़ाही से गर्म दूध वाले मिश्रण को प्लेट में निकालकर फैला लें।

स्टेप 7- कलाकंद पर ऊपर से बारिक कटा पिस्ता डालकर ठंडा होने के लिए कुछ देर ऐसे ही रख दें। बाद में फ्रिज में दो घंटे के लिए रख दें।

स्टेप 8- जब कलाकंद ठंडा हो जाए तो फ्रिज से निकालकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।

स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है।

Diwali Recipe: स्वादिष्ट पकवान बढ़ा देंगे त्योहार का मजा, सुबह नाश्ते में बनाएं ये आसान रेसिपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed