Diwali 2022 : दीपावली अलग अलग पांच पर्वों से मिलकर बना त्योहार है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसके बाद नरक चतुर्दशी और फिर दिवाली मनाई जाती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। इन पांच पर्वों के मौके पर परिवार के लोग मिलते हैं और एक साथ त्योहार को मनाते हैं। भारतीय त्योहारों की एक खास बात पर्व के मौके पर बनने वाले लजीज व्यंजन और पकवान है। किसी भी तरह का त्योहार हो, लेकिन स्वादिष्ट खाने के बिना अधूरा होता है। एक दिन के त्योहार में दोपहर या रात के खाने के लिए आपके पास कई विकल्प रहते हैं लेकिन जब पांच दिनों तक लगातार त्यौहार होता है, तो हर दिन कुछ अलग व्यंजन चाहिए होते हैं। ऐसे में इस दिवाली धनतेरस से लेकर भाई दूज तक का मेन्यू पहले से प्लान कर लें। पांच पर्वों में दोपहर और रात के खाने के लिए भोजन में शामिल कर सकते हैं ये व्यंजन।
Diwali 2022: धनतेरस से भाई दूज तक हर दिन बनाएं खास भोजन, मेन्यू में शामिल करें ये डिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस मेन्यू प्लान
जीरा आलू, कोफ्ता, चपाती, चावल, बूंदी का रायता, कलाकंद।
Diwali Special Recipe 2022: दिवाली की सुबह मिनटों में बनाएं ये ब्रेकफास्ट, सबको आएगा पसंद
छोटी दिवाली मेन्यू प्लान
इस बार दिवाली और छोटी दिवाली एक ही दिन है। इसलिए 24 अक्तूबर का लंच और डिनर दोनों ही खास बनाएं।
लंच- कढ़ी, चावल, तंदूरी नान, दम आलू, जलेबी।
दीपावली मेन्यू प्लान
डिनर- वेज बिरयानी, पूड़ी, पनीर बटर मसाला, आलू गोभी की सब्जी, फ्रूट रायता, श्रीखंड।
गोवर्धन पूजा का मेन्यू प्लान
अन्नकूट की सब्जी, दाल मखनी, चावल, रोटी, छाछ, मसूर दाल का हलवा।