फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Recipe 2022: दिवाली की सुबह मिनटों में बनाएं ये ब्रेकफास्ट, सबको आएगा पसंद

Mon, 24 Oct 2022 12:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
diwali special 2022 snacks recipe make aloo poha roll
aloo poha roll - फोटो : facebook

दीपों का पर्व दिवाली पूरे पांच दिन का होता है। हर दिन कुछ ना कुछ स्पेशल बनता है। साथ में कई सारे काम भी होते हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो टेस्टी भी हो और फटाफट बनकर तैयार हो जाए। तो आलू-पोहा रोल बना सकती हैं। इस ब्रेकफास्ट को बनाने में ज्यादा तैयारी और मेहनत दोनों की ही जरूरत नहीं पड़ती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा आलू-पोहा रोल।

diwali special 2022 snacks recipe make aloo poha roll
aloo - फोटो : iStock
आलू पोहा रोल बनाने की सामग्री

तीन से चार उबले हुए आलू, पोहा करीब एक चौथाई कप, दो से तीन ब्रेड की स्लाइस, चाट मसाला आधा चम्मच, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर करीब आधा चम्मच, बारीक कटी हरी धनिया की पत्ती. तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार।

diwali special 2022 snacks recipe make aloo poha roll
पोहा - फोटो : Istock
आलू पोहा रोल बनाने की विधि

आलू पोहा का ये ब्रेकफास्ट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। जब ये ठंडा हो जाए तो छिलका छीलकर निकाल दें। छिले हुए उबले आलू को कद्दूकस की मदद से कस लें। इन कद्दूकस किए हुए आलूओं में ब्रेड की स्लाइस को मिलाएं। ब्रेड की स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। पोहे को अच्छी तरह से पानी से धो लें। अगर मोटे वाले पोहे हैं तो इन्हें करीब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। धुले और भीगे इन पोहे को आलू और ब्रेड के मिश्रण में मिला दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali special 2022 snacks recipe make aloo poha roll
potato - फोटो : istock

अच्छी तरह से सारे मिश्रण को मिला लें। जब इन तीनों चीजों का मिश्रण तैयार हो जाए तो इसमे हरी धनिया की बारीक कटी पत्तियों और बारीक कटी हरी मिर्ची मिला दें। साथ में चाट मसाला, भुना जीरा और भुनी धनिया पाउडर मिलाएं। स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह से सारी चीजों को एकसार कर लें। बस कड़ाही को गैस पर रखें और तेल डालें। 

विज्ञापन
diwali special 2022 snacks recipe make aloo poha roll
aloo poha roll - फोटो : social media

जब तेल गर्म हो जाए तो आलू के इस मिश्रण को छोटी लोई के आकार में लें और उसे बेलनाकार दें। हाथों की मदद से से इसे बनाएं। अगर ये बनाते समय चिपक रहा है तो थोड़ा सा तेल हाथों में लगा सकती हैं। बस बेलनाकार देते हुए इन्हें गर्म तेल में डालें और सुनहरा तलकर निकाले। तैयार है क्रिस्पी और स्वादिष्ट आलू-पोहा रोल, इसे केचप या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed