फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delicious Breakfast ideas: आसान तरह से बनने वाले 5 नाश्ते, जो खाने में भी लगते हैं स्वादिष्ट

Wed, 19 Feb 2025 11:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

यदि आप भी हर रोज इस सोच में पड़ जाते हैं कि नाश्ते में क्या ऐसा बनाएं जो जल्दी भी बन जाए और स्वादिष्ट भी हो तो हम आपको कुछ आसान विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Easy and Delicious Breakfast ideas you can make at home Asan aur swadisht nashte ki recipe
आसान तरह से बनने वाले वो 5 नाश्ते - फोटो : Istock

Delicious Breakfast ideas: सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए खास होता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अच्छा नाश्ता करेंगे तो आपका दिन भी अच्छा ही बीतेगा। ऐसे में हर कोई ये चाहता है कि सुबह वो अच्छा और स्वादिष्ट नाश्ता करे। लेकिन आज के समय में सुबह ज्यादातर लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वो तरह-तरह के नाश्ते तैयार कर सकें।



ऐसे में हम आपको नाश्ते के ऐसे पांच विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान होता है, और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। 

Easy and Delicious Breakfast ideas you can make at home Asan aur swadisht nashte ki recipe
सूजी का उत्तपम - फोटो : instagram

 सूजी का उत्तपम
 

  • सूजी का उत्तपम बनाने के लिए आपको सिर्फ 15 मिनट की जरूरत पड़ेगी।
  • इसके लिए 1 कप सूजी, ½ कप दही, ½ कप पानी, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च और नमक और हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सूजी, दही और पानी को मिलाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसमें सब्जियां और मसाले मिलाकर बैटर तैयार करें।
  • अब तवे पर थोड़ा तेल डालकर उत्तपम फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। उत्तपम को गरम ही परोसें। 
Easy and Delicious Breakfast ideas you can make at home Asan aur swadisht nashte ki recipe
ब्रेड पोहा - फोटो : Adobe stock

ब्रेड पोहा
 

  • ब्रेड पोहा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही इसे बनाना आसान होता है।
  • इसे बनाने के लिए आपको 4 ब्रेड स्लाइस, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, ½ चम्मच हल्दी और लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच तेल और थोड़ा सा धनिया पत्ती की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई और करी पत्ते डालें।
  • प्याज और हरी मिर्च भूनें, फिर टमाटर और मसाले डालें।
  • ब्रेड के टुकड़े डालकर हल्का मिलाएं और ऊपर से नींबू निचोड़ें।
  • ऊपर से इसमें हरा धनिया डालकर परोसें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy and Delicious Breakfast ideas you can make at home Asan aur swadisht nashte ki recipe
बेसन का चीला - फोटो : instagram

बेसन का चीला
 

  • बेसन का चीला बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता है।
  • इसे बनाने के लिए बेसन, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी और धनिया पत्ती की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे तैयार करने के लिए बेसन में पानी डालकर पतला बैटर बना लें। उसमें सब्जियां और मसाले डालें।
  • अब तवे पर हल्का तेल डालकर चीला बनाएं और दोनों तरफ से सेकें। इसे भी गरम ही परोसना है।
विज्ञापन
Easy and Delicious Breakfast ideas you can make at home Asan aur swadisht nashte ki recipe
बनाना शेक - फोटो : Adobe stock
 बनाना शेक
 
  • कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं तो बनाना शेक एक हेल्दी विकल्प है।
  • ये उन लोगों के बेहतर विकल्प है, जो हेल्दी नाश्ता करना पसंद करते हैं।
  • इसे बनाने के लिए 2 केले, 1 कप दूध, 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें।
  • चाहें को इसमें आइस क्यूब डालें और फिर परोसें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed