फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा टेस्टी मिक्स्ड ऑमलेट, जानें बनाने का तरीका

Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
easy recipe to make mixed veg omelette with this trick
omelette - फोटो : Pixabay

ऑमलेट तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन इस बार बनाइए मिक्स्ड ऑमलेट। रोजाना नाश्ते जब कुछ नहीं समझ आता तो आप जरूर ऑमलेट बना लेते होंगे। लेकिन अगर आप उसी ऑमलेट को खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम लेकर आए हैं मिक्स्ड ऑमलेट की रेसिपी। जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने का तरीका।


 
easy recipe to make mixed veg omelette with this trick
मिक्स्ड ऑमलेट बनाने की सामग्री

चार अंडे, काली मिर्च पाउडर, प्याज, गाजर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नमक स्वादानुसारस, चाट मसाला, टमाटर बारीक कटा हुआ।

दूध, दही को रखना है लंबे समय तक फ्रेश तो इस तरह से करें स्टोर

easy recipe to make mixed veg omelette with this trick
बनाने की विधि

मिक्स्ड ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को तोड़कर एक बर्तन में रख लीजिए। इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें। अब इसमें बारीक कटी गाजर, हरी धनिया, बींस, शिमला मिर्च और प्याज डालें। 

बिना तेल या घी के मात्र दस मिनट में तैयार करें पनीर चीज ब्रेड रोल, रेसिपी भी है बेहद आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe to make mixed veg omelette with this trick

डालने के बाद अच्छे से फेंट कर एक किनारे रख दें। फिर एक पैन में तेल डालकर गरम करिए। अब इस पैन में घोलकर रखे गए अंडे को डालिए। घोल को पैन पर डालने के बाद कटे हुए टमाटर और बचा हुआ धनिया पत्ता डाल दें। चार से पांच मिनट तक पकाने के बाद उतार लीजिए। तैयार है आपका टेस्टी ऑमलेट, इसके ऊपर चाट मसाला डालकर चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अगर आप अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं तो आमलेट के लिए बेसन और मैदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन और मैदे की समान मात्रा लेकर ऊपर लिखी सारी सब्जियों में मिलाकर और मसाले को मिक्स कर अच्छे से फेंटकर मिक्स वेज आमलेट भी तैयार किया जा सकता है।

मक्के के दानों से बेहद आसान तरीके से बनाएं टेस्टी और करारे पकौड़े
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed