व्रत में अक्सर लोग साबुदाने की खिचड़ी बनाने की बात करते हैं। लेकिन आप चाहे तो साबुदाने से आम दिनों में भी चटपटा और हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत सारी सामग्री और तैयारियों की भी जरूरत नही होगी और झटपट चाय के साथ नाश्ते में ये ईवनिंग स्नैक बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही ये बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद भी आएगा। तो चलिए जानें क्या है साबुदाने की टिक्की को बनाने की रेसिपी।
सबसे आसान स्नैक्स है साबुदाने की टिक्की, हो जाती हैं मिनटों में तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तेल
- कप साबूदाना
- 4 उबले आलू
- आधा कप मूंगफली के दाने
- 2 हरी मिर्च
- अदरक पेस्ट
- हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
साबुदाने को तीन से चार घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद कड़ाही में मूंगफली को भूनकर उसका छिलका उतार लें और मिक्सी में पीस लें। उबले आलूओं को मैश कर लें। साबुदाने को पानी से निकालकर एक बार धो लें।
घर में इस आसान विधि से बनाएं अचार, स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी है फायदेमंद
अब साबुदाने के साथ मूंगफली के पिसे हुए दाने, मैश किए आलू, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया. गरम मसाला, लाल मिर्च, सूखी धनिया, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस डालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इस पेस्ट के गोल-गोल बॉल बनाकर चपटा आकार दें। जैसा टिक्की का आकार होता है। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन टिक्कियों को डीप फ्राई करें। जब ये सुनहरे हो जाएं तो टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए छोड़ दें। फिर गर्मागर्म हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
वैसे तो आप चाहें तो इसे बिना मूंगफली के दाने के भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको मैदा या कार्न स्टार्च की जरूरत पड़ेगी।
इन आसान स्टेप्स में घर में बनाएं "दही की गुजिया", 30 मिनट में हो जाएगी तैयार