अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो पोहा ढोकला बना सकती हैं। इसको बनाना काफी आसानी भी है और ये सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन डिश भी है। आमतौर पर आपको बाजार में ढोकले की काफी वैरायटी मिल जाएंगी पर घर पर बने ढोकले का स्वाद ही अलग होता है। वैसे घरों में आमतौर पर बेसन से ढोकला बनाया जाता है, परंतु आप कुछ नया ट्राई करने के लिए पोहे से भी ढोकला बना सकती हैं। पोहे से बना ढोकला काफी स्वादिष्ट भी होता है। आइए जानते हैं घर में "पोहा ढोकला" बनाने की विधि...
{"_id":"5f12c7a28ebc3e9f6c354824","slug":"breakfast-recipes-poha-dhokla-making-how-to-make-poha-dhokla-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाश्ते में बनाएं \"पोहा ढोकला\", सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन डिश","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
नाश्ते में बनाएं "पोहा ढोकला", सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन डिश
Tue, 18 Aug 2020 08:54 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
पोहा ढोकला बनाना काफी आसानी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोहा ढोकला बनाने के लिए पतला पोहा का इस्तेमाल करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सामग्री
- पोहा- 500 ग्राम
- दही- 250 ग्राम
- अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- मिर्च का पेस्ट- 1/2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- राई दाना- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सोडा- 1/4 चम्मच
- हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई- 1/2 चम्मच
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पोहा ढोकला बनाने के लिए आपने पतला पोहा इस्तेमाल करना है।
अगली स्लाइड्स में जानिए पोहा ढोकला बनाने की विधि..
एक बाउल में पोहा ले लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 1
- एक बाउल में पोहा ले लें। इसके बाद पोहे को दही में भिगाकर रख दें। आपको पोहे को भिगोने से पहले दही को अच्छी तरह से फेट लेना है। कम से कम आधे घंटे तक पोहे को दही में भिगोकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेस्ट बनाने से पहले अदरक को अच्छी तरह से छील लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 2
- इसके बाद आपने अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करना है। पेस्ट बनाने से पहले अदरक को अच्छी तरह से छील लें। इसी मिश्रण में हल्दी, नमक, हरी धनिया, सोडा और तेल भी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से जिस दही में आपने पोहा मिलाकर रखा है उसमें मिला लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 3
- अब आपने एक कम गहराई वाला बाउल लेना है और उसमें चारों तरफ से तेल लगाना है। फिर बनाए हुए घोल को अच्छी तरह से बर्तन में फैला लें।