फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के मौसम में वहीं बेसन के पकौड़े नहीं बनाएं 'मूंगदाल की मंगौड़ियां', इसे बनाना है बेहद आसान

Fri, 03 Jul 2020 08:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 03 Jul 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
easy recipe to make moong dal pakoda in rainy season
moong dal

बारिश का मौसम शुरू होते ही घरवालों की फरमाईश पकौड़ियां बनाने की होने लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि वहीं प्याज के पकौड़े इस बार न बनाकर कुछ नया ट्राई किया जाए। तो हम लेकर आए हैं मूंग दाल की मंगौड़ियों की रेसिपी। इसे बनाना भी बेहद आसान है और ये बेसन की पकौड़ियों जितनी ही आसानी से तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।



 
easy recipe to make moong dal pakoda in rainy season
पकौड़ी - फोटो : अमर उजाला

प्याज की पकौड़ी खाकर ऊब गए हैं तो मूंग की इस मंगौड़ी को जरूर ट्राई करें। हालांकि इसे बनाने के लिए थोड़ी ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है। साथ ही मूंग की दाल की मंगौड़ियों के लिए इन सामान की आवश्यकता भी पड़ेगी।


 
easy recipe to make moong dal pakoda in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बनाने के लिए सामग्री

एक कप मूंग की दाल. एक कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक कटा हुआ. धनिया की पत्ती बारीक कटी हुई, पुदीना की पत्तियां चार से छह, हरी मिर्च कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर, तेल तलने के लिए, खड़ी धनिया एक चौथाई, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe to make moong dal pakoda in rainy season
pakoda
बनाने की विधि

मूंग की दाल को तीन से चार घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जब ये अच्छे से फूल जाए तो इन्हें पानी से निकालकर मिक्सर में पीस लें। मूंग की दाल के साथ ही धनिया के बीज भी पीस लें। ध्यान रहे पेस्ट दरदरा और गाढ़ा हो। अब इस पिसे हुए पेस्ट में नमक स्वादानुसार, जीरा, लहसुन और अदरक कटा हुआ, हरा मिर्चा, प्याज कटा हुआ, पुदीना का पत्ता, धनिया की पत्ती, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अच्छे से फेंट लें। 


 
विज्ञापन
easy recipe to make moong dal pakoda in rainy season
पकौड़ी

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें तलने के लिए। तेल गर्म हो जाए तो उसमें मूंग के इस पेस्ट की हाथों में तेल लगाकर गोल-गोल पकौड़ियां तल लें। अब इन्हें गर्मागर्म सॉस के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed