फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: मैदा नहीं अब ब्रेड से तैयार करें ये दो स्नैक्स, बच्चे-बड़े सब करेंगे पसंद

Sat, 03 Dec 2022 03:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 03 Dec 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
How To Make Samosa And Pocket Pizza With Bread Know Recipe In Hindi
bread - फोटो : istock

चाय के टाइम चटपटे स्नैक्स की डिमांड हर कोई करता है। समोसा, मठरी, सेव और तमाम स्नैक्स को अक्सर मैदे से तैयार किया जाता है। लेकिन मैदे को सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदेह माना जाता है। अगर घर में बच्चे और बड़े सब स्नैक्स की डिमांड करते हैं तो आप ब्रेड से इसे बना सकती हैं। समोसा खाने के लिए बाहर का रुख करने के बजाय आप इसे घर में ही ब्रेड की मदद से फटाफट बना सकती हैं। तो चलिए सीखें ब्रेड से आसानी से बन जाने वाले स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी।

How To Make Samosa And Pocket Pizza With Bread Know Recipe In Hindi
समोसे - फोटो : Istock
ब्रेड से बनाएं समोसा

चाय के साथ अगर समोसा खाने का दिल कर रहा है तो ब्रेड से फटाफट समोसा बनाकर तैयार कर सकती हैं। समोसा बनाने के लिए जरूरत होगी दो से तीन उबले आलू, चार से पांच ब्रेड स्लाइस, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मटर उबली हुई। 

How To Make Samosa And Pocket Pizza With Bread Know Recipe In Hindi
samosa - फोटो : pixabay
ब्रेड से समोसा बनाने की विधि

समोसे की फिलिंग तैयार करने के लिए उबले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इस आलू में नमक स्वादानुसार डालें। साथ में अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पैन में तेल डालकर गर्म करें और आलू के मिश्रण को अच्छी तरह से भून लें। जिससे कि इनका रंग बदल जाएं। ब्रेड के सुनहरे किनारे चाकू की मदद से काटकर अलग कर लें। 

बेलन की मदद से सारी ब्रेड को बेलकर चपटा कर लें। फिर इसके दो भाग कर लें। आधे भाग में समोसे की फिलिंग को भरकर ब्रेड के दोनों किनारों को पकड़कर चिपकाएं। चिपकाने के लिए पानी की मदद ली जा सकती है। बस तैयार सारे समोसों को कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तलें। तैयार है गर्मागर्म क्रिस्पी समोसे, इसे आप चाय के साथ खाकर लुत्फ उठाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Samosa And Pocket Pizza With Bread Know Recipe In Hindi
pocket pizza - फोटो : istock
पॉकेट पिज्जा

पिज्जा और बर्गर जैसे जंकफूड बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। अगर बच्चे को बाहर के खाने से रोकना चाहते हैं तो उन्हें घर में ही बनाकर खिलाएं। पॉकेट पिज्जा को भी आप घर में ब्रेड की मदद से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मनचाही सब्जियों को लें। इसमे कद्दू, शिमला मिर्च, पनीर, गाजर, मटर, ब्रोकोली लेकर छोटा-छोटा काट लें। फिर इन सारी सब्जियों को पका लें। 

विज्ञापन
How To Make Samosa And Pocket Pizza With Bread Know Recipe In Hindi
pocket pizza - फोटो : istock

पैन में मक्खन डालें और गर्म करें। गर्म मक्खन में प्याज भूनें। जब प्याज भुन जाए तो इसमे पकी हुई सब्जियों को डाल दें। साथ में चीज और नमक स्वादानुसार डालें। अच्छी तरह मिलाएं। बस फिलिंग तैयार है। अब ब्रेड के किनारों को काटकर बेल लें। बेली हुई ब्रेड में फिलिंग रखकर इसके किनारों को अच्छी तरह से चिपका दें। तेल में जाते ही ये ना खुले इसके लिए कांटे की मदद से इसे दबाएं। कड़ाही में तेल गरम करें और फटाफट तलें। घर में फटाफट तैयार पॉकेट पिज्जा का स्वाद बच्चों को जरूर पसंद आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed