फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट बनाने में होती है देर तो ट्राई करें ये साउथ इंडियन रेसिपी

Fri, 02 Dec 2022 03:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 02 Dec 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Winter Special Recipe Try These South Indian Breakfast Recipes Instant In Hindi
south indian breakfast - फोटो : Pixabay

सर्दियों में अक्सर सुबह देर से नींद खुलती है, जिसकी वजह से सारे काम देर से होते हैं और ब्रेकफास्ट बनाने में भी समय लग जाता है। अगर आप भी रोजाना की इस लेट-लतीफी से परेशान रहती हैं। तो इन साउथ इंडियन रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। ये ब्रेकफास्ट ना केवल जल्दी से तैयार हो जाते हैं बल्कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद आते हैं। साथ ही खाने में सुपाच्य और बिना तले बन जाते हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो साउथ इंडियन रेसिपी।

Winter Special Recipe Try These South Indian Breakfast Recipes Instant In Hindi
idli - फोटो : istock
रवा इडली

इडली केवल साउथ इंडियन लोगों को ही नहीं बल्कि हर किसी को पसंद आती है। सुबह के नाश्ते में इडली बनाना इसलिए आसान है क्योंकि फटाफट कई सारी एक साथ बनकर तैयार हो जाती है। आप चाहे तो रात में ही इडली के बैटर को तैयार कर रख दें। सुबह बस चटनी के साथ गर्मागर्म इडली बनाकर परोस सकती हैं। ये ब्रेकफास्ट टिफिन में भी दिया जा सकता है। 

Winter Special Recipe Try These South Indian Breakfast Recipes Instant In Hindi
appam - फोटो : instagram
अप्पम

अप्पम भी साउथ इंडियन डिश है। जिसे आप सांभर और चटनी के साथ परोस सकती हैं। अप्पम भी एक साथ कई सारे बन जाते हैं। पहले तैयार किए हुए बैटर से फटाफट अप्पम बन जाते हैं। आप चाहे तो सूजी को दही में भिगोकर बैटर आधे घंटे पहले भी बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Recipe Try These South Indian Breakfast Recipes Instant In Hindi
upma
उपमा

सूजी से तैयार उपमा साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है। जिसे बनाने में बहुत कम वक्त लगता है। प्याज और राई के दानों का तड़का लगाने के साथ ही आप इसमे उड़द और चने की दाल का तड़का दें। साथ में भुनी सूजी डालकर कुछ देर भूने और साथ में मटर, शिमला मिर्च जैसी मनचाही सब्जियां डालें। पानी डालकर पकाएं और फटाफट तैयार हेल्दी नाश्ते को परोसें। 



 
विज्ञापन
Winter Special Recipe Try These South Indian Breakfast Recipes Instant In Hindi
dosa - फोटो : social media
रवा डोसा

सुबह के नाश्ते में आप चाहे तो फटाफट डोसा भी तैयार कर सकती हैं। इसे नारियल की चटनी के साथ परोसें। इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed