{"_id":"62f0df0e1cdade2318021e11","slug":"independence-day-2022-tri-color-dhokla-recipe-for-breakfast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2022: देशभक्ति के रंग में रंग जाएंगे, जब सुबह के नाश्ते में बनाएंगे तिरंगा ढोकला","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Independence Day 2022: देशभक्ति के रंग में रंग जाएंगे, जब सुबह के नाश्ते में बनाएंगे तिरंगा ढोकला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
rawa dhokla
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल स्वतंत्रता दिवस के पूरे 75 साल पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में हर हिंदुस्तानी के दिल में देशभक्ति की तरंगे भी ज्यादा ही उठ रही होंगी। अगर आप स्वतंत्रता दिवस को खास बनाना चाहते हैं। तो इस दिन की शुरुआत ही तिरंगे के साथ करें। अब आप सोच रहे होंगे कि हां तिरंगे की प्रोफाइल पिक्चर को सोशल मीडिया पर लगा लेते हैं। लेकिन हम यहां खाने की बात कर रहे हैं। अगर तिरंगे को अपनी प्लेट में सजाना है तो ढोकले को बनाएं। तिरंगा ढोकला रेसिपी बेहद आसान है और आपकी प्लेट पर भी तिरंगा सज जाएगा। अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं। तो उनके लिए इस रेसिपी को जरूर बनाएं। तो चलिए जानें क्या है तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी।
2 of 4
tricolor dhokla
तिरंगा ढोकला को बनाने की सामग्री
अगर आप तिरंगा ढोकला बनाने वाली है तो तीन तरह के पेस्ट तैयार करने होंगे। लेकिन ये फटाफट बन जाएंगे। बस आपको जरूरत होगी सूजी एक कप, दही एक कप, नमक स्वादानुसार, ईनो या फ्रूट सॉल्ट, अदरक का पेस्ट, तेल, कलर लाने के लिए पालक का पेस्ट ये हेल्दी भी होगा, पानी, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, केसरिया फूड कलर, सरसों के दाने, करी पत्ता, चीनी, नींबू का रस।
3 of 4
tricolor dhokla
तिरंगा ढोकला बनाने की विधि
तीन रंग का ढोकला बनाने के लिए अलग-अलग पेस्ट तैयार करना होगा। इसके लिए तीन बाउल में सूजी और दही को फेंट लें। अब तीनों में थोड़ा-थोड़ा अदरक का पेस्ट डालें। साथ में स्वादानुसार नमक और पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। इस बैटर को करीब आधे घंटे के लिए रख दें। जिससे कि सूजी और दही फूल जाए और स्वाद बढ़िया आए। अब अलग बाउल में रंग तैयार करें। इसके लिए पहले पालक को उबालकर पीस लें। एक बाउल को सफेद ही रहने दें। दूसरे बाउल के घोल में थोड़ा सा केसरिया रंग या नारंगी रंग का फूड कलर डाल दें। जिससे कि केसरिया रंग बनकर तैयार हो जाए। फिर तीसरे बाउल में हरे रंग के लिए पालक के पेस्ट को डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
tricolor dhokla
सबसे आखिर में फ्रूट सॉल्ट डालकर मिक्स करें। और ढोकला के सांचे में बैटर को पलट दें। तीन सांचे लें। जब ढोकला पक जाए तो इसे रखकर ठंडा कर लें। अब ढोकले का तड़का तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो सरसों के दाने चटकाएं। साथ में करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। जब सब पक जाए तो नींबू का रस और चीनी डालकर पकाएं। इस पानी को उबाल लें। बस तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डालकर फैलाएं और स्वादिष्ट ढोकले का मजा लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।