How To Make Instant Aloo Chips At Home: अक्सर बाजार में मिलने वाले चिप्स में प्रिजर्वेटिव और ज्यादा तेल होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में घर पर बने ताजे और इंस्टेंट आलू चिप्स न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ज्यादा हेल्दी भी होते हैं।
{"_id":"699d25e1907364f0580d139e","slug":"instant-aloo-chips-recipe-how-to-make-instant-aloo-chips-at-home-for-holi-festival-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2026: मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स, बेहद आसान है इसे बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
होली 2026: मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स, बेहद आसान है इसे बनाने की विधि
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:58 AM IST
सार
How To Make Instant Aloo Chips At Home: अगर आप भी इंस्टेंट आलू के चिप्स बनाना चाहते हैं तो हम आपको यहां उसकी रेसिपी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
चिप्स
- फोटो : Freepik.com
Trending Videos
मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स
- फोटो : Adobe stock
आलू के चिप्स बनाने का सामान
- 3 से 4 मध्यम आकार के आलू
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- तेल तलने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स
- फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि है बेहद आसान
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब स्लाइसर या तेज चाकू की मदद से आलू को पतले-पतले गोल स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि स्लाइस जितने पतले होंगे, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेंगे। कटे हुए आलू को ठंडे पानी में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें। इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स
- फोटो : instagram
इसके बाद आलू के स्लाइस को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए तो उसमें आलू के स्लाइस थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें।
विज्ञापन
मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स
- फोटो : instagram
गैस को मध्यम आंच पर रखें और चिप्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। तले हुए चिप्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला छिड़कें। आपके कुरकुरे इंस्टेंट आलू चिप्स तैयार हैं। इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर भी किया जा सकता है।