{"_id":"63a80873c605df5f0147c544","slug":"kids-special-how-to-make-hot-chocolate-at-home-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: बच्चों के लिए संडे बनाएं स्पेशल और तैयार करें हॉट चॉकलेट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: बच्चों के लिए संडे बनाएं स्पेशल और तैयार करें हॉट चॉकलेट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 25 Dec 2022 02:39 PM IST
संडे का दिन बच्चों के लिए स्पेशल होता है। स्कूल की छुट्टी के साथ ही मौज-मस्ती का मौका रहता है। अगर आप बच्चों के खुशनुमा दिन को और भी ज्यादा खास बनाना चाहती हैं तो हॉट चॉकलेट की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। चॉकलेट लगभग हर बच्चे को पसंद आता है। ऐसे में चॉकलेटी टेस्ट से भरपूर हॉट चॉकलेट ड्रिंक किसी सरप्राईज से कम नहीं होगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें ये किड्स स्पेशल ड्रिंक, जिसे बड़े भी खूब पसंद करेंगे।
Trending Videos
2 of 5
hot chocolate drink
- फोटो : istock
हॉट चॉकलेट ड्रिंक बनाने की सामग्री
दो कप दूध, एक चौथाई कप कोको पाउडर, दो चम्मच चीनी, दो चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई, एक चम्मच वनील एसेंस, एक कप गाढ़ी ठंडी क्रीम, दो चम्मच पिसी चीनी. एक चम्मच वनीला एसेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
chocolate drink
- फोटो : twitter
हॉट चॉकलेट ड्रिंक बनाने की विधि
हॉट चॉकलेट ड्रिंक बनाने के लिए किसी पैन में दो कप दूध को पलटकर उबालें। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमे कोको पाउडर डालें। साथ में पिसी चीनी और फ्रेश क्रीम को भी मिला दें। सारी चीजों को चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से फेंट लें। जिससे कि कोको पाउडर में गुठली ना पड़े और दूध में मिक्स हो जाए। गैस को धीमा कर उबाल आने दें। जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद इसमे वनीला एसेंस डाल दें।
4 of 5
chocolate
- फोटो : chocolate
व्हिप्ड क्रीम को तैयार करने के लिए गाढ़ी ठंडी क्रीम लें। इसमे पिसी चीनी और वनीला एसेंस मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से फेंटे। इसे तब तक फेंटे जब तक कि क्रीम गाढ़ी ना हो जाए। बस व्हिप्ड क्रीम तैयार है। अब हॉट चॉकलेट ड्रिंक को परोसने की तैयारी करें।
विज्ञापन
5 of 5
chocolate
हॉट चॉकलेट ड्रिंक को परोसने के लिए सबसे पहले गिलास लें। इसमे गर्मागर्म चॉकलेट ड्रिंक पलटें। फिर इसके ऊपर एक चम्मच व्हिप्ड क्रीम डालें। एक बार फिर से चॉकलेट ड्रिंक डालें। इस तरह से दो से तीन लेयर गिलास में बना लें। सबसे आखिर में व्हिप्ड क्रीम की परत बनाएं और कोको पाउडर को छिड़कर साथ में चोको चिप्स डालें। तैयार है गर्मागर्म हॉट चॉकलेट ड्रिंक, इसे बच्चों और बड़ों दोनों को परोसें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।