फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: टिफिन में भी दे सकती हैं लौकी इडली, इस तरह से करें मिनटों में तैयार

Tue, 08 Nov 2022 01:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
lauki idli recipe for tiffin
lauki idli - फोटो : istock

रोज सुबह बच्चों के टिफिन में क्या दें? जैसे सवाल से हर मां परेशान रहती है। क्योंकि बच्चे अक्सर टिफिन का खाना छोड़ देते हैं। अगर आप भी बच्चों की इस हरकत से परेशान हैं तो टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाकर दें। लौकी से बनी इडली ना केवल स्वादिष्ट लगती है बल्कि सेहतमंद भी होती है। साथ ही सुबह की भागदौड़ में भी आप इसे फटाफट तैयार कर सकती हैं। कई बार बच्चे-बड़े लौकी खाना नहीं चाहते तो इस डिश की मदद से आप उनकी डाइट में लौकी को आसानी से शामिल कर सकेंगी। तो चलिए जानें क्या है लौकी की इडली बनाने की रेसिपी।

lauki idli recipe for tiffin
grated lauki
लौकी इडली बनाने की सामग्री
एक कप सूजी, एक लौकी इसे कद्दूकस कर लें, आधा कप दही, नमक स्वादानुसार, आधा कप पानी, तेल, राई, उड़द की दाल एक चम्मच, लाल मिर्च। 
lauki idli recipe for tiffin
सूजी - फोटो : Istock
लौकी की इडली बनाने की विधि

लौकी की इडली बनाने के लिए सबसे पहले लौकी की छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे किनारे रख दें। अब किसी पैन में तेल गर्म करें। इसमे तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमे राई डालकर चटकाएं। जब राई चटक जाए तो उड़द की दाल डालें। साथ में करी पत्ता और लाल मिर्च डालकर भूनें। इन मसालों में सूजी डालकर अच्छी तरह से भून लें। गैस बंद कर दें और पैन को उतार लें। सूजी जब ठंडी हो जाए तो इसे बाउल में पलट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lauki idli recipe for tiffin
lauki idli - फोटो : istock

फिर इसमे पानी और दही डालकर फेंटे। करीब 20 मिनट के लिए रख दें। बीस मिनट बाद दही और सूजी के घोल में कद्दूकस की हुई लौकी और हरी धनिया की पत्तियां मिला दें। नमक स्वादानुसार डालकर फेंट लें। बस इस घोल को इडली के सांचे में डालकर भाप में पका लें। तैयार है स्वादिष्ट लौकी की सेहतमंद इडली। ये नाश्ते के लिए बढ़िया डिश है। इसे आप हरी चटनी, नारियल की चटनी, मीठी चटनी के साथ परोसें। साथ में सांभर भी तैयार कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed