फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity Booster: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के काम आएगा आंवला, स्वादिष्ट लौंजी बनाकर खाएं

Mon, 07 Nov 2022 04:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
Winter Special Amla Laungi Recipe For Immunity Boost
आंवला - फोटो : Pixabay

मौसम में बढ़ती ठंड सर्दी जुकाम का कारण बनती है। जिसका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है उसे आसानी से संक्रमण हो जाता है। इसलिए डाइट में विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आंवला विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है और सर्दियों के गुलाबी मौसम में आंवला काफी आसानी से मिल जाता है। जिससे आप खट्टी-मीठी लौंजी बना सकती हैं। इसे बच्चे भी काफी पसंद करते हैं। स्वादिष्ट लौंजी बनाने की रेसिपी काफी आसान है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं लौंजी। 

Winter Special Amla Laungi Recipe For Immunity Boost
आंवला
लौंजी बनाने की सामग्री
आंवला, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हीग चुटकीभर, धनिया के बीज, सौंफ, राई और जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल। 
Winter Special Amla Laungi Recipe For Immunity Boost
amla - फोटो : Pixabay
आंवला लौंजी बनाने की विधि

आंवला लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धो कर साफ कर लें। फिर इन सारे आंवले को कूकर में डालकर करीब दो से तीन सीटी में पका लें। जब आंवला ठंडा हो जाए तो इसकी गुठली को अलग कर लें। अब किसी कांच के बाउल में इसे मैश कर लें। मैश करने के लिए चम्मच की सहायता लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Amla Laungi Recipe For Immunity Boost
Amla - फोटो : iStock

किसी पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं। जीरा के चटकने के बाद राई डालें और साथ में धनिया भी डाल दें। साथ में कटी हुई हरी मिर्च डालें। गैस की आंच को धीमा ही रखें और हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। हींग डालकर चलाएं। साथ में मैश किए हुए आंवले को डाल दें। इसे अच्छी तरह से भून लें। जब आंवला तेल छोड़ने लगे तो गैस को बंद कर दें। बस नमक डालें और साथ में थोडी सी चीनी भी डाल दें। तैयार है स्वादिष्ट आंवले की लौंजी। इसे रोटी या पराठे के साथ परोंसे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed