फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: तंदूरी मेयोनीज से बढ़ाए स्वाद, घर में बनाना है आसान

Mon, 07 Nov 2022 11:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen: How to Make Tandoori Mayonnaise for Sandwich and Pasta Know Recipe Details in Hindi
mayoneese - फोटो : istock

पास्ता, सैंडविच, बर्गर जैसे जंकफूड में मेयोनीज के स्वाद को लोग काफी पसंद करते हैं। क्रीमी और खट्टे-मीठे स्वाद वाले मेयोनीज से जंकफूड का जायका बढ़ जाता है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले तंदूरी मेयोनीज को लोग काफी पसंद करृ रहे हैं। इसका स्वाद काफी अलग है। और लोगों की जुबानं पर चढ गया है। अगर आप घर बच्चों के लिए बाहर की जगह घऱ पर ही जंकफूड तैयार करती हैं। तो जरूर मेयोनीज भी रखती होंगी। इस बार तंदूरी मेयोनीज को घऱ में तैयार करें। इसका स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसा ही आएगा और बच्चे भी काफी पसंद करेंगे। तो चलिए जानें क्या है तंदूरी मेयीनीज की रेसिपी।

Today’s Kitchen: How to Make Tandoori Mayonnaise for Sandwich and Pasta Know Recipe Details in Hindi
बर्गर - फोटो : Social media

पास्ता हो या पिज्जा, मेयोनीज हर जगह जरूरी हो गई है। मोमोज के साथ भी मेयोनीज को लोग खाते हैं। तंदूरी मेयोनीज को बनाने के लिए पहले आपको मेयोनीज तैयार करनी होगी। इसके लिए जरूरत होगी क्रीम, चीनी, तेल, नमक, सरसों के बीज का पाउडर, कुटी हुई काली मिर्च. नींबू या सिरका।

Today’s Kitchen: How to Make Tandoori Mayonnaise for Sandwich and Pasta Know Recipe Details in Hindi
mayoneese - फोटो : istock
मेयोनीज बनाने की विधि

सबसे पहले मेयोनीज बनाने के लिए ठंडी क्रीम को मिक्सी के जार में डालकर फेंट लें। इसे किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे कुटी हुई काली मिर्च डालें। साथ में तेल, पिसी हुई चीनी, सरसों के बीज का पाउडर। सारी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। क्रीम काफी गाढ़ी हो गई है तो इसमे सफेद सिरका डाल दें। या फिर आप चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकती हैं। बस तैयार है सिंपल मेयोनीज। इस सिंपल सी मेयोनीज को तंदूरी बनाने के लिए बस जरूरत होगी इन सामान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen: How to Make Tandoori Mayonnaise for Sandwich and Pasta Know Recipe Details in Hindi
Spices
तंदूरी मेयोनीज बनाने की सामग्री

तंदूरी मेयोनीज बनाने के लिए चाहिए जीरा, धनिया के बीज, काली मिर्च, अजवाइन, बड़ी या काली इलायची, सरसों के दाने, मेथी दाना, लौंग और दालचीनी। इन सारे मसालों को किसी पैन में बिना तेल या घी के सुनहरा भून लें। गैस बंद कर दें और इसमे पैन में एक चुटकी हींग डालें। साथ में कसूरी मेथी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और मिलाएं। जब ये ठंडा हो जाए तो मिक्सी के जार में डालकर महीन पाउडर तैयार कर लें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen: How to Make Tandoori Mayonnaise for Sandwich and Pasta Know Recipe Details in Hindi
पिज्जा - फोटो : Istock

बस इस तैयार मसाले को मेयोनीज में मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बन गया तंदूरी मेयोनीज, इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में कर के फ्रिज में रख दें। जरूरत पड़ने पर पनीर टि्कका, तंदूरी मोमोज, और पास्ता में डालकर स्वाद बढ़ा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed