फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: गरम मसाले में लगने लगे कीड़े तो इन टिप्स को अपनाकर करें साफ

Sun, 06 Nov 2022 11:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Hacks How To Protect Garam Masala From Insects Or Bugs At Home In Hindi
गरम मसाला - फोटो : Istock

 Kitchen Hacks: भारतीय रसोई में मसालों की अहम भूमिका है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तरह तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। हल्दी, मिर्च, सब्जी और गरम मसाला जब खाने में पड़ता है तब जाकर भारतीय व्यंजन लजीज बनते हैं। इन मसालों में गरम मसाले के बहुत मायने हैं। गरम मसाला के बिना किसी भी भोजन का स्वाद अधूरा है। शाकाहारी से लेकर मांसाहारी खाने में गरम मसाले का खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार गरम मसाले में कीड़े लग जाते हैं। मौसम में वायु की नमी ज्यादा होने से सूखे मसाले खराब होने लगते हैं। इसी तरह अगर गरम मसाले को एयर टाइट कंटेनर में न रखा जाए तो उसमें नमी आ जाती है और कीड़े लगने लगते हैं। हालांकि कुछ सावधानियों को अपनाकर गरम मसाले को खराब होने से बचा सकते हैं।

Today Kitchen Hacks How To Protect Garam Masala From Insects Or Bugs At Home In Hindi
छन्नी - फोटो : Istock

कैसे साफ करें गरम मसाले के कीड़े?

पहला तरीका

अगर आपके सूखे मसाले में कीड़े लगने लगे तो उसे साफ करने के लिए चाय की छन्नी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गरम मसाला को छन्नी में थोड़ा थोड़ा डालकर प्लेट पर मसाला छान लें। इस प्रक्रिया में कीड़े छन्नी में रह जाएंगे और मसाला पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

Today Kitchen Hacks How To Protect Garam Masala From Insects Or Bugs At Home In Hindi
मसाला - फोटो : Pixabay

दूसरा तरीका

रसोई में इस्तेमाल होने वाले सूखे मसाले में लगे कीड़े निकालने के लिए आप मसाले का पूरा डिब्बा धूप में रख दें। चाहें तो किसी कपड़े में गरम मसाला फैलाकर धूप में रख दें। इस प्रक्रिया के जरिए कीड़ों को गर्मी लगेगी और वह धूप से भागने लगेंगे। इस तरह गरम मसाला साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Hacks How To Protect Garam Masala From Insects Or Bugs At Home In Hindi
मसाला - फोटो : Istock

गरम मसाला को कीड़े लगने से बचाने के टिप्स

-सही तरीके से मसाला स्टोर करें। एयर टाइट डिब्बे में ही गरम मसाला रखें।

-गरम मसाला स्टोर करते समय डिब्बे में तेज पत्ते रखें, तेज पत्ते की खुशबू से कीड़े नहीं लगते।

-गरम मसाले के डिब्बे में लौंग डालने से मसाला खराब नहीं होता।
 

विज्ञापन
Today Kitchen Hacks How To Protect Garam Masala From Insects Or Bugs At Home In Hindi
Kitchen masala - फोटो : Pixabay

गरम मसाला कैसे करें स्टोर 

मसाले को प्लास्टिक के डिब्बे या स्टील के डिब्बे में न रखें। कांच के जार में मसाला स्टोर करें। 

सर्दियों में गरम मसाला को खराब होने से बचाने के लिए रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं।

मसाले को पैन या माइक्रो वेव में गरम करके रख सकते हैं। इससे मसाला जल्दी खराब नहीं हो सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed