स्लिम फिगर पाने का सपना लगभग हर किसी का होता है। इसके लिए लोग तमाम कवायद करते हैं। हालांकि यह काम इतना मुश्किल नहीं है। कमल ककड़ी इसमें आपकी भरपूर मदद कर सकती है। सुनने-पढ़ने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है। मगर, यह सौ आने सच है। जिस कमल ककड़ी को देखकर लोग नाक-मुंह सिकोड़ते हैं, वहीं आपको स्लिम बनाने में मददगार साबित होगी। इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं। कमल ककड़ी यानी लोट्स रुट्स को सब्जी, पकौड़े और स्नैक्स के रूप में भी खाया जाता है। खासतौर पर विंटर में आने वाली कमल ककड़ी का स्वाद लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन इसे खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कमल ककड़ी किस तरह से हमारे शरीर को पोषण देती है और किन-किन बीमारियों से बचने में मदद करती है...
हफ्ते भर में वजन घटा देगी ये सब्जी, मोटापे को लेकर गंभीर हैं तो आज ही करें डाइट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस बात पर मुहर लगाते हैं। कमल ककड़ी को रोजमर्रा के खानपान में शामिल करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं, मौसमी बीमारियों से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों भी हमसे दूर रहती हैं।
पाचन रहता दुरुस्त
मौजूदा समय में अधिकांश लोग पाचन की समस्या से ग्रसित हैं। जिससे कई सारी बीमारियां पैदा होती हैं। कमल ककड़ी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को साफ करने और उसे स्पीड अप करने का काम करता है। जब हमारा पाचनतंत्र साफ हाता है, तो मेटाबॉलिज्म अपने आप ही बेहतर होने लगता है। इससे हम खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं।
फैट से फिट
फैट से फिट होने के लिए अधिक सोचने की जरुरत नहीं है। इसमें कमल ककड़ी आपकी सहायता करेगी। कमल ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल करने वाले लोग मोटापे के शिकार नहीं होते हैं। कारण इसके अंदर छिपे फाइबर्स और मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने की क्षमता। जिन लोगों का मेटाबालिज्म अच्छा होता है, उनमें मोटापा बढ़ने की आशंका न के बराबर होती है। पेट में खाना जाने के बाद जितनी जल्दी एनर्जी में कंवर्ट होता है, गैर जरुरी फैट एकत्रित होने की आशंका उतनी ही कम हो जाती है।
विटामिंस का खजाना
पोषक तत्वों से भरपूर कमल ककड़ी में विटामिन-बी और विटामिन-सी काफी मात्रा में होते हैं। इसमें पोटैशियम और आयरन भी काफी मात्रा में होते हैं। इससे हमारी त्वचा और हड्डी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। पोटैशियम हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को रेग्यूलेट कर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने का काम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है और उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं रहती।