आजकल के नाश्ते में मेयोनीज का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। सबसे खास बात है कि ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद भी आता है। साथ ही इससे किसी भी तरह की डिश बनाना भी आसान होता है। फिर वो चाहे सैंडविच हो या बर्गर, मैकरोनी हो या सलाद, हर चीज में मेयोनीज डालकर जायके को बढाया जा सकता है। लेकिन अगर आप बार-बार इसे बाहर से नहीं खरीद पा रही हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे घर पर भी बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। तो चलिए जानें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।
घर पर बनाएं एगलेस मेयोनीज, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप चाहे तो बच्चों से लेकर बड़ों की मनपसंद मेयोनीज को घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत सारी सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इन सामग्रियों की मदद से एगलेस मेयोनीज बनाई जा सकती है।
क्रीम- 1 कप, तेल- एक चौथाई कप, सिरका- दो चम्मच, काली मिर्च- एक चौथाई चम्मच, सरसों का पाउडर- आधा चम्मच, पिसी हुई चीनी- एक चम्मच, नमक- आधा चम्मच।
एगलेस मेयोनीज बनाने के लिए बिल्कुल ठंडी क्रीम लें। इसे मिक्सी के जार में डालकर इसमें पिसी हुई चीनी, तेल, नमक, सरसों का पाउडरस और कुटी हुई काली मिर्च डालकर सबको एक बार चला दें। जब मेयोनीज गाढ़ी हो जाए तो इस मिक्सी को चलाना बंद कर दें। जार का ढक्कन खोलकर उसमे सिरका डाले और एक बार फिर से चलाएं। आप चाहे तो सिरके की जगह नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
बता दें कि सिरके के इस्तेमाल से मेयोनीज की लाइफ और टेस्ट दोनों बढ़ जाती है। आपका मेयोनीज बनकर तैयार है। बस इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद कर फ्रिज में दस से पंद्रह दिन के लिए आराम से रख सकत हैं। अब जब भी मन हो तो इस मेयोनीज को अपने पसंदीदा सैंडविच में डालकर खाएं।