फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: खोवे से नहीं मैदे से बनेगी ये मिठाई, जानें बनाने का तरीका

Thu, 11 Aug 2022 12:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
make flavorful raksha bandhan with bombay karachi halwa recipe
karachi halwa - फोटो : instagram

रक्षाबंधन पर अगर घऱ में मिठाई बनाने का प्लान कर रही हैं। तो मैदे से बनीं इस मिठाई को ट्राई कर सकती हैं। कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है या फिर उन्हें दूध के प्रोडक्ट पसंद नहीं होते। ऐसे में आप खोवे की बजाय मैदे से मिठाई बना सकती हैं। दरअसल, कॉर्नस्टार्च और मैदे को मिलाकर बनता है काराची हलवा। जिसे बॉम्बे हलवा के नाम से भी जाना जाता है। ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर बनीं इस मिठाई को बहुत लोग पसंद करते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगी ये मिठाई।

make flavorful raksha bandhan with bombay karachi halwa recipe
maida - फोटो : social media
कराची हलवा बनाने की सामग्री

कॉर्न फ्लोर एक कप, आधा कप मैदा, दो से तीन कप चीनी, काजू कटे हुए करीब आधा कप, बादाम कटे हुए करीब आधा कप, पिस्ता एक बड़ा चम्मच, टाटरी पाउडर एक चौथाई चम्मच, चार से पांच छोटी इलायची, देसी घी आधा कप, नारंगी फूड कलर एक चुटकी।

make flavorful raksha bandhan with bombay karachi halwa recipe
karachi halwa - फोटो : instagram
कराची हलवा बनाने की विधि

सबसे पहले मैदे और कॉर्नफ्लोर को छान लें। जिससे कि इसमे गंदगी ना रह जाए। फिर इन दोनों को मिक्स कर लें। पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें। किसी प्लेट में काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काटकर रख लें। छोटी इलायची को बारीक पीस लें। पैन को गैस पर गर्म करें। इसमे चीनी और पानी डालकर पकाएं। जब चीनी घुल जाए तो इसमे मैदे और कॉर्नस्टार्च का घोल डाल दें। इसे धीमी आंच पर पकाएं। घोल को चलाते रहें। जिससे कि इसमे गुठलियां ना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make flavorful raksha bandhan with bombay karachi halwa recipe
maida - फोटो : social media

कुछ देर में ही घोल गाढ़ा होने लगेगा। फिर इस घोल में देसी घी डाल दें। फिर इसे चलाते रहें। साथ में टाटरी भी डाल दें। थोड़ी मात्रा में घी और डाल दें। इसे चलाते रहें। जब घी मिक्स होने लगे तो इसमे फूड कलर डाल दें। इसे चलाते और पकाते रहें। साथ में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ा होकर जमने ना लगे। जब ये जमने लगे तो गैस बंद कर दें। फिर मिश्रण को किसी ट्रे पर फैला दें। ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता से सजा दें। जब ये ठंडा हो जाए तो चौकोर आकार में काट लें। बस तैयार है स्वादिष्ट मिठाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed