सावन के महीने में बहुत से लोग भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को बेहद प्रिय है। लेकिन व्रत के दिन सबसे ज्यादा दिक्कत हो जाती है फलाहार बनाने। ऐसी कौन सी चीज बनाई जाए जो व्रत में खाने के साथ ही टेस्टी भी हो। अगर आप इस तरह की समस्या से दो चार होती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अमरूद का हलवा। अगर आप सोच रही हैं कि ये खाने में कैसा लगेगा। तो बता दें कि एक बार खाने के बाद आप इसके स्वाद को भूल नहीं पाएंगी। तो आज के दिन इस हलवे को बनाकर जरूर ट्राई करें।
Sawan Vrat Recipe: सोमवार के व्रत में बनाएं अमरूद का हलवा, इसका स्वाद रह जाएगा याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो आपने बहुत तरह के हलवे खाए होंगे। व्रत में बनाने के लिए लौकी, आलू और शकरकंद का हलवा विकल्प में रहता है। लेकिन इस हलवे को बनाना बेहद आसान है और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। आगे की स्लाइड में जानिए हलवे के लिए आवश्यक सामग्री।
अमरूद का हलवा बनाने के लिए चार से पांच पके हुए अमरूद, एक कप चीनी, एक कप घी, थोड़े से काजू, बादाम, एक लीटर दूध, इलायची पाउडर।
सबसे पहले एक पैन में दूध उबाल कर उसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे बीच-बीच में चलाकर खोवा बनाकर किनारे रख लें। इस काम को करने में करीब तीस से पैंतीस मिनट का समय लगेगा। इसलिए आप चाहे तो खोवा पहले ही बनाकर रख लें।
अब एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें अमरूद का पेस्ट डालकर भूनें। जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें चीनी डालकर चलाएं। जब चीनी गल जाए तो खोवा डाल दें। तीन से चार मिनट तक अच्छे से चलाते हुए इसे पका लें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें। जब हलवा अच्छे से सूखकर गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। इस पर ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम डालक गर्मागर्म सर्व करें।