फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना पकाने के वे खतरे जिनसे अंजान हैं ज्यादातर लोग, क्या आप रखते हैं इन बातों का ध्यान?

Sun, 12 Jul 2020 08:45 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
The hidden risks of cooking your food safety how to prevent health risk in kitchen hazards
Cooking in Kitchen - फोटो : Pixabay

'आज इंसान सभ्यता के जिस मुकाम पर है, वो सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमने अपना खाना पका कर खाना सीख लिया।' ब्रिटेन की ससेक्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जेना मैचियोकी की इस बात से दुनिया के तमाम जीव वैज्ञानिक इत्तिफाक रखते हैं। जेना कहती हैं कि, 'जब हम सिर्फ कच्चा खाना खाते थे। तो हमें लगातार खाते रहना होता था। क्योंकि कच्चे खाने से हमारे शरीर को पोषक तत्व हासिल करने का संघर्ष करना पड़ता था।'



इंसान का विकास सीधे तौर पर आग के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है। जब हमारे पूर्वज आदि मानव खाना पका कर खाने लगे, तो उनके पास खाने और उसे पचाने के दरमियान काफी वक्त मिलने लगा। उन्हें पोषक तत्व भी ज्यादा मिलने लगा। खाना चबाने में जो एनर्जी लगती थी। वो बचने लगी।

The hidden risks of cooking your food safety how to prevent health risk in kitchen hazards
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

खाने को पकाने के हुनर से इंसान के जबड़े छोटे हो गए। मगर उसका जहन बड़ा हो गया। और इस जहन के काम करने के लिए जरूरी ऊर्जा पका हुआ खाने से मिलने लगी। कच्चे खाने में बहुत से बैक्टीरिया और दूसरे रोगजनक हो सकते हैं। पका कर खाने के दौरान वो सब मर जाते हैं। तो इंसानों पर बीमारियों का कहर भी कम हो गया। अब इंसान को पोषक तत्व आसानी से मिलने लगे, तो इस एनर्जी का इस्तेमाल वो दिमाग चलाने में करने लगा। शरीर के कुल हिस्से का महज दो फीसद होने के बावजूद, वो शरीर की कुल ऊर्जा का 20  फीसद चट कर जाता है।

The hidden risks of cooking your food safety how to prevent health risk in kitchen hazards
Cooking - फोटो : Pixabay
इंसान का दिमाग चला तो सभ्यता का पहिया घूमते घूमते आज यहां तक पहुंचा। इंसान की तरक्की में इतना बड़ा योगदान देने वाली खाना पकाने की कला हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। लगातार गर्म तापमान के पास रहने से सेहत को कई खतरे हो सकते हैं। आज दुनिया में कच्ची खुराक का चलन बढ़ा है। साथ ही खाना पकाने के लिए भी नई चीजें ईजाद की जा रही हैं। नतीजा ये कि आज वैज्ञानिक गर्म खाने के फायदे नुकसान पर भी काफी रिसर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The hidden risks of cooking your food safety how to prevent health risk in kitchen hazards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक्रिलेमाइड
ये एक ऐसा केमिकल है, जो औद्योगिक काम में इस्तेमाल होता है। मगर ब्रिटेन की फूड स्टैंडर्ड एजेंसी ने एक्रिलेमाइड को लेकर चेतावनी जारी है। अगर खाने को बेहद ऊंचे तापमान पर भूना, तला या ग्रिल किया जाता है, तो उसमें ये खतरनाक केमिकल बनने लगता है। एक्रिलेमाइड से कैंसर होने का खतरा होता है। जिन चीजों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, उनमें ये केमिकल बनने का डर अधिक होता है। जैसे कि आलू, जड़ वाली सब्जियां, टोस्ट, अनाज, कॉफी, केक और बिस्कुट। ज्यादा भूनने या पकाने पर ये सभी सुनहरे भूरे होने लगते हैं। ये इस बात का संकेत है कि इनमें एक्रिलेमाइड बनने लगा है। इस खतरे से बचने का एक तरीका ये है कि आप खाने को ज्यादा देर तक न पकाएं। स्टीम करें। बहुत ज्यादा भून कर खाने से बचें।

विज्ञापन
The hidden risks of cooking your food safety how to prevent health risk in kitchen hazards
Cooking - फोटो : अमर उजाला

रसोई का धुआं और कैंसर
विकासशील देशों में खास तौर से चूल्हे बीमारियों की बड़ी वजह होते हैं। लकड़ी, कोयला या कचरा जलाकर खाना पकाने से निकलने वाला धुआं फेफड़ों के कैंसर का सबब बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, रसोई से उठने वाला धुआं हर साल करीब 38 लाख लोगों की मौत का जिम्मेदार होता है। इसके अलावा खाना पकाने के दौरान अन्य चीजों से निकलने वाला धुआं भी घातक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed