फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: उड़द दाल में गाजर और पत्तागोभी मिलाकर बनाएं बड़ा

Thu, 10 Feb 2022 10:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Feb 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
make vada with carrot cabbage tasty twist easy recipe
bada - फोटो : Istock

बड़ा टी टाइम का ऐसा स्नैक्स है जो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक पसंद किया जाता है। सांभर से लेकर दही और चटनी के साथ इसे लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप केवल दाल से ही बड़ा बनाते हैं तो इस बार सब्जियों को मिक्स कर स्वाद में नया ट्विस्ट दिया जा सकता है। जो खाने में स्वादिष्ट लगेगा। तो चलिए जानें किस तरह से बनाएं गाजर और पत्तागोभी मिलाकर उड़द की दाल। 

make vada with carrot cabbage tasty twist easy recipe
वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

एक कप उड़द की दाल, एक छोटा गाजर कद्दूकस किया हुआ. एक पत्तागोभी कद्दूकस किया हुआ, दो हरी मिर्च, बारीक टुक़ड़ों में कटी हुई, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च स्वादानुसार। आप चाहें तो इसमे जीरा और मनचाहे मसालों को भी मिला सकती हैं।

make vada with carrot cabbage tasty twist easy recipe
उड़द दाल - फोटो : istock

उड़द की दाल में सब्जियां मिलाकर बड़ा तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को तीन से चार घंटे के लिए भिगोकर पीस लें। जब ये अच्छे से फूल जाए तो मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। ध्यान ऱखें कि दाल के पेस्ट को काफी गाढ़ा और कड़ा रखें। जिससे कि बड़ा बनाने में आसानी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make vada with carrot cabbage tasty twist easy recipe
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

अब इस दाल के पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ गाजर और कद्दूकस किया हुआ पत्तागोभी मिला लें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च डालें। स्वादानुसार नमक और जीरा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इस पेस्ट को हथेली पर रखकर गोल आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होते ही हाथों से पेस्ट को गोल आकार देकर तेल में डालें।

विज्ञापन
make vada with carrot cabbage tasty twist easy recipe
cabbage - फोटो : istock

सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें। तैयार हैं गाजर और पत्ता गोभी के बड़े। मिक्स वेज बड़ों को आप चाहें तो और भी मनचाही सब्जियों के साथ मिलाकर तैयार कर सकते हैं। इसे हरी या लाल चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। मेहमानों के लिए या फिर टी टाइम के लिए ये परफेक्ट स्नैक्स है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed