{"_id":"61f0d58da0d3201bfa374df4","slug":"malai-kofta-recipe-with-white-gravy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: मलाई कोफ्ता की ग्रेवी को बनाएं इस तरीके से, सब पूछेंगे रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: मलाई कोफ्ता की ग्रेवी को बनाएं इस तरीके से, सब पूछेंगे रेसिपी
छुट्टी वाले दिन कुछ स्पेशल बनाने का मूड है तो लंच या डिनर में तैयार करें मलाई कोफ्ता। वैसे तो इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन ये काफी स्वादिष्ट होते हैं। मलाई कोफ्ता में कोफ्ता मुलायम और स्वादिष्ट होना चाहिए। साथ ही इसकी ग्रेवी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। तो इस बार घर पर जब मलाई कोफ्ता को बनाएं तो इस रेसिपी को फॉलो करें। ये बनाने में आसान भी है और साथ ही साथ स्वादिष्ट भी। जिसे खाकर सब इसकी रेसिपी पूछेंगे। तो चलिए जानें क्या है मलाई कोफ्ता को बनाने की खास रेसिपी।
2 of 4
malai gravy
- फोटो : istock
मलाई कोफ्ता को सफेद वाली ग्रेवी में बनाने की सोच रही हैं तो इसके लिए जरूरत होगी तीन उबले आलू, एक कप पनीर कद्दूकस की हुई, साथ में कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, तेल तलने के लिए।
ग्रेवी बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप काजू, तीन प्याज, हरी मिर्च, एक कप दही, आधा कप क्रीम, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, तेल, खड़े मसाले में दो इलायची, एक बडी इलायची, आधा चम्मच जीरा, कालीमिर्च के दाने, दालचीनी. हरी धनिया कटी हुई. कसूरी मेथी।
3 of 4
Kofta
- फोटो : Istock
मलाई कोफ्ता के कोफ्ते बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू उबालकर छील लेना है। फिर इसे मैश कर इसमे कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाएं। साथ में सारे मसाले हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर और साथ में नमक मिलाकर मनचाहे आकार के कोफ्ते बना लें। अब किसी कड़ाही में तेल गर्म करें और तल कर इन कोफ्तों को किनारे रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
malai kofta
अब एक दूसरी कड़ाही को लेकर गैस पर रख दें. प्याज, काजू. हरी मिर्च को किसी बर्तन में पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसका एक स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें। इसमे छोटी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और जीरा डालकर भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमे दही और क्रीम डालें। इसे कुछ देर के लिए पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी डालें। इस ग्रेवी में थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं और आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर चलाएं। अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। जब परोसना हो तो कोफ्ते के ऊपर ग्रेवी डालकर रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।