{"_id":"61ee9feadfc8a47aa80269a9","slug":"republic-day-2022-recipe-to-make-tricolour-or-tringa-pulao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के मौके पर लंच में तैयार करें तिरंगा पुलाव, स्वाद होगा लाजवाब","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के मौके पर लंच में तैयार करें तिरंगा पुलाव, स्वाद होगा लाजवाब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा पुलाव
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने चारों तरफ हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ दिखता है। ऐसे में क्यों ना खाने की थाली में देशभक्ति का रंग चढ़ाएं। गणतंत्र दिवस के मौके पर घर में लंच की तैयारी कर रही हैं तो बनाएं तिरंगा पुलाव। इसका स्वाद तो लाजवाब होगा ही साथ ही ये देखने बिल्कुल अपने झंडे के रंग का दिखेगा। तो चलिए जानें क्या है तिरंगा पुलाव बनाने की रेसिपी।
2 of 5
चावल
- फोटो : istock
वैसे भी पुलाव ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। ऐसे में इसे बच्चों से लेकर बड़े हर किसी के लिए आसानी से तैयार किया जा सकता है। तिरंगा पुलाव बनाने के लिए जरूरत होगी रंग के हिसाब से। ऑरेंज रंग का पुलाव बनाने के लिए चाहिए बासमती चावल, देसी घी, जीरा, अदरक का पेस्ट, एक चौथाई चम्मच टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद के अनुसार।
3 of 5
बासमती चावल
- फोटो : जयसिंह रावत
सफेद रंग के चावल के लिए तो बस प्लेन बासमती चावल पके हुए चाहिए। हरे रंग के पुलाव के लिए जरूरत होगी बासमती चावल के साथ देसी घी, जीरा, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट एक चम्मच, आधा कप पालक की प्यूरी, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलाव
- फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes
बासमती चावल को सबसे पहले धोकर देसी घी डालकर पका लें। इसके पानी को निथारकर चावल को फैलाकर रख दें। अब एक पैन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाए। अब इस पैन में पके हुए बासमती चावल डालकर चलाएं। फिर इसमे हल्दी पाउडर डालें। साथ में हरी मिर्च का पेस्ट अदरक का पेस्ट और नमक डालकर चलाएं। अब आधा कप पानी डालकर सबको अच्छी तरीके से मिक्स करें। अब इन पके हुए चावलों में पालक की प्यूरी डालकर मिलाएं। तैयार है आपका तीन रंग का पुलाब। इसे तिरंगे झंडे की तरह प्लेट पर फैलाकर रखें।
विज्ञापन
5 of 5
पुलाव
- फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes
अब एक दूसरे पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो जीरा डालकर चटकाएं। पैन में अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। फिर टोमैटो प्यूरी डालें और मिलाएं। अब चावल और पानी डालकर चला दें। फिर चावल को पकने के लिए छोड़ दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।