फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2022: इस गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें तिरंगा ढोकला, बनाना है बेहद आसान

Wed, 26 Jan 2022 12:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 26 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
republic day 2022 recipe to make tricolour or tringa dhokla
tricolor dhokla

गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ खास बनाने की सोच रही हैं तो इनमें रंगो को शामिल करें। जिससे कि खाने की प्लेट में ये लाजवाब लगें। वहीं इसे देखकर ही देशभक्ति वाली भावनाएं दिल आएं। तो इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्राई करें तिरंगा ढोकला। ये बनाने में आसान होने के साथ ही डाइट पर रहने वाले लोगों के लिए ढोकला एक बढ़िया स्नैक रहता है। ये फैट फ्री होने के साथ ही इससे पेट भी भर जाता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें तिरंगा ढोकला। 

republic day 2022 recipe to make tricolour or tringa dhokla
tricolor dhokla

तीन रंग का ढोकला बनाने के लिए आपको इन सारी सामग्रियों की जरूरत होगी। एक कप सूजी, एक कप दही, नमक स्वादानुसार, ईनो एक चम्मच, अदरक का पेस्ट एक चम्मच, तेल. पालक की प्यूरी, पानी जरूरत के हिसाब से, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया, हरी मिर्च, फूड कलर नारंगी, सरसों के दाने, करी पत्ता, चीनी, नींबू का रस।

republic day 2022 recipe to make tricolour or tringa dhokla
सूजी - फोटो : Istock

तीन रंग का ढोकला बनाने के लिए हमें तीन जगह बैटर तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले एक कप सूजी, एक कप दही, अदरक का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और पानी जरूरत के अनुसार डालकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को आधे से एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
republic day 2022 recipe to make tricolour or tringa dhokla
tricolor dhokla

अब सारे घोल को तीन हिस्सों में बांटकर अलग कर लें। आरेंज कलर का घोल तैयार करने के लिए नारंगी फूड कलर और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर को घोल में मिला दें। इसी तरह से एक बाउल का घोल सफेद ही रहने दें। 

विज्ञापन
republic day 2022 recipe to make tricolour or tringa dhokla
rawa dhokla - फोटो : social media

अब तीसरे वाले बाउल को हरा रंग देने के लिए पालक की प्यूरी को डालें। ये करीब एक कप ही रहे। साथ में हरी धनिया कटी हुई डालें। फिर साथ में हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। पालक की प्यूरी तैयार करने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर काट लें। फिर इस कटे पालक को पानी में उबलने के लिए रख दें। जब ये उबल जाए तो पालक निकालकर ठंडा होने दें। 
जब पालक पक जाए तो मिक्सर में डालकर पेस्ट बना ले। तैयार है पालक की प्यूरी। अब इन सारे तैयार बैटर में ईनो डालें। फिर स्टीमर में बैटर डालकर ढोकला पकाएं। धीरे-धीरे तीनों ढोकला पकाकर प्लेट में रख लें। जब तीनों तैयार हो जाए तो एक के ऊपर एक रख दें। ढोकला के ऊपर तड़का डालने के लिए किसी पैन में तेल गर्म करें। इस तेल में सरसों के दाने डालें। साथ में करी पत्ता और हरी मिर्च भी डालें। सबके चटकने के बाद इसमे नींबू का रस और चीनी डालकर मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लाएं। अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालें। तैयार है आपका तिरंगा ढोकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed