{"_id":"632eea80785f5526db646ff2","slug":"navratri-fast-recipes-how-to-make-kashmiri-dum-aloo-without-onion-and-garlic-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: बिना लहसुन-प्याज के नवरात्रि में बनाएं कश्मीरी दमआलू, बनाने की विधि है आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: बिना लहसुन-प्याज के नवरात्रि में बनाएं कश्मीरी दमआलू, बनाने की विधि है आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 24 Sep 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
potato
- फोटो : istock
Link Copied
नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त व्रत करते हैं। वहीं बहुत से लोग इन नौ दिनों में प्याज-लहसुन से भी परहेज करते हैं और इसका सेवन नहीं करते। मान्यता है कि अगर नवरात्रि के नौ दिन व्रत ना भी करें तो कम से कम सात्विक भोजन करना चाहिए। जिसका पालन बहुत से लोग करते हैं। लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन माना गया है। जिसकी वजह से लोग इसको नौ दिनों के लिए मांस-मदिरा के साथ ही प्याज-लहसुन भी नहीं खाते हैं। बिना लहसुन प्याज के खाने को टेस्टी बनाना कई बार मुश्किल लगता है। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो एक बार कश्मीरी दम आलू को बनाकर तैयार करें। स्वादिष्ट मसालों से तैयार इस सब्जी को खाने के बाद बार-बार खाने की डिमांड घर में सब करेंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी बिना लहसुन-प्याज के कश्मीरी दमआलू की सब्जी।
Trending Videos
2 of 5
आलू
- फोटो : Istock
कश्मीरी दमआलू की सामग्री
छोटे आकार के आलू, एक कप दही, तीन चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, सरसो का तेल, हींग एक चुटकी, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, जीरा एक छोटा चम्मच, दालचीनी का टुकड़ा, तीन से चार लौंग, काली इलायची, काली मिर्च चार से पांच, एक छोटी हरी इलायची, सोंठ आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आलू
- फोटो : Istock
कश्मीरी दमआलू बनाने की विधि
सबसे पहले छोटे आकार के आलूओं को पानी में धो लें। फिर इन्हें छीलकर छिलका हटा दें। कांटे की मदद से इन आलूओं को छेद दें। फिर नमक मिले पानी को पैन में गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो आलूओं को डालकर सात से आठ मिनट तक पका लें। फिर इन्हें पानी से निकालकर छान लें। आलुओं को पकाते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा ना पकें और हल्का सा कच्ची ही रह जाए। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो थोड़ी-थोड़ी आलूओं को सुनहरा होने तक तल लें।
4 of 5
आलू की सब्जी
- फोटो : Istock
कडाही से बचे हुए तेल को निकाल दें और छौंक लगाने भर का तेल छोड़ दें। अब इस तेल में एक चुटकी हींग डालें। कश्मीरी मिर्च को पानी में पेस्ट बनाकर रखें और इसे तेल में डालें। थोड़ा सा चलाने के बाद इस तेल में फेंटी हुई दही को डालकर चलाएं। जिससे कि दही फटे नहीं। अब साथ में सौंफ का पाउडर एक चम्मच डाल दें। अच्छी तरह से चलाने के बाद कुछ खड़े मसाले इस तेल में मिला दें। एक चम्मच जीरा, छोटी और बड़ी इलायची, दालचीनी के टुकड़े, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाएं और इन सारी चीजों को भूनें।
विज्ञापन
5 of 5
potato
- फोटो : iStock
सोंठ पाउडर डालकर चलाएं और तले हुए आलूओं को डालकर मिक्स करें। ढंककर पांच मिनट तक पकाएं और ग्रेवी की थिकनेस के हिसाब से पानी डालकर पांच से सात मिनट तक पकने दें। बस तैयार है बिना लहसुन-प्याज के कश्मीरी दम आलू। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।