फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह नाश्ते में ले ली ये चीज तो घट जाएगा वजन, डायबिटीज और पेट की हर समस्या की होगी छुट्टी

Fri, 07 Feb 2020 12:13 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Fri, 07 Feb 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
oats health benefits oatmeal is good in diabetes
oats

बदलते दौर में सेहत का ख्याल रखना आसान नहीं। खान-पान में लापरवाही बिगड़ती सेहत की मूल वजह है। सही खाद्य पदार्थों का चुनाव हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। दिन की शुरुआत यदि सही नाश्ते से हो तो ही कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं नाश्ते में ली जाने वाली एक ऐसी चीज के बारे में जिसका आप यदि रोजाना सेवन करते हैं तो यह ना केवल आपका वजन घटाएगा बल्कि आपको डायबिटीज जैसी बीमारियों में राहत भी देगा। 

oats health benefits oatmeal is good in diabetes
oats

जई की फसल
साल में अक्टूबर माह के आस-पास जई की फसल होती है। यही वह चीज है जिसे आपको नाश्ते में खाना है। दरअसल, जई की फसल का एक नाम है ओट्स। ओट्स का का ट्रेंड बढ़ने के कारण किसानों के लिए यह फसल काफी मुनाफे वाली हो चुकी  इसलिए हरियाणा, पंजाब व इनसे सटे प्रदेशों में इसकी खेती का क्षेत्रफल साल दर साल बढ़ रहा है। यह बहुत पौष्टिक होती है। 

oats health benefits oatmeal is good in diabetes
वजन कंट्रोल

हालांकि जई पहले केवल पशुओं के चारे में शामिल होता था, लेकिन इसके फायदे समझ आने पर मनुष्यों ने भी इसका शुरु किया है। जई का वैज्ञानिक नाम एवेना सैटिवा है। ओट्स यानि  की फसल पकने में 6 महीने लेती है। मशीन से कटाई के बाद बीज निकालकर बाजार में बेच दिए जाता है। जहां ओट्स को प्रोसेस कर जानी-पहचानी शक्ल दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
oats health benefits oatmeal is good in diabetes
Heart Attack - फोटो : पेक्सेल्स

बड़े काम का ओट्स
ओट्स शरीर के लिए बेजोड़ है। सेहत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करने का काम करता है। खनिज व प्रोटीन भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें इनोजिटोल निकोटीनेट खून में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे ब्लॉकेज की समस्या से निजात मिलती है।
 

विज्ञापन
oats health benefits oatmeal is good in diabetes
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

प्रतिदिन सेवन करने से इंसुलिन का स्तर भी ठीक रहता है, इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। पेट संबंधी समस्यओं में भी यह रामबाण है। ऑट्स का सेवन रक्त संचार सही रहता है, जिससे त्वचा पर चमक बरकरार रहती है। यही नहीं फेसपैक की तरह इस्तमाल कर चेहरे को निखारा जा सकता है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed