Raksha Bandhan 2022 Food Menu Ideas: भारत में छोटे बड़े हर त्यौहार की तैयारी सबसे पहले रसोई से देखने को मिलती है। त्योहारों में तरह तरह के पकवान, मिठाई और लजीज डिश बनना आम बात है। दिवाली से लेकर होली और रक्षाबंधन से लेकर करवाचौथ हर त्यौहार में खुशियां भारतीय रसोई के लजीज पकवानों की महक से बढ़ जाती है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस मौके पर घरों में मिठाइयां जरूर आएंगी। राखी बांधने के बाद भाई बहन एक दूसरे का इन्हीं मिठाइयों से मुंह मीठा करते हैँ। आप बाजार से भी मिठाई ला सकते हैं और घर पर भी भाई की पसंदीदा मिठाई बना सकते हैं। चूंकि भारतीय त्योहारों में परिवार एक साथ मिलकर पर्व मनाता है, ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर लोगों के घरों में उनके रिश्तेदार, दोस्त और चचेरे, ममेरे भाई बहन एकत्र हो जाते हैं। आपके घर पर भी इस रक्षाबंधन परिजनों की महफिल लगने वाली है तो उनके लिए लंच या डिनर में खास रेसिपीज को शामिल करके त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं। त्यौहार में बहुत काम होता है, ऐसे में दोपहर या रात के खाने में ऐसी रेसिपीज को शामिल करें जो आसानी से झटपट तैयार हो जाएं और रिश्तेदार भी इंप्रेस हो जाएं। अगली स्लाइड्स में आपको रक्षाबंधन के दिन लंच या डिनर के लिए मेन्यू में कुछ खास डिश का विकल्प दिए जा रहे हैं, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं।
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर रिश्तेदार आ रहे आपके घर, तो मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन स्नैक्स आइडिया
- चॉकलेट पाई
- गरमा गरम पकौड़े
- पोटैटो बाॅल
- चाय/कॉफी
- एप्पल जूस
- लस्सी/छाछ
रक्षाबंधन में दोपहर के खाने का मेन्यू
आप चाहें तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर के खाने में इन डिशेज को शामिल कर सकते हैं।
- छोले भटूरे
- कुलचे छोले
- दम आलू और चावल-रोटी
- राजमा चावल
- लौकी के कोफ्ते
- दाल मखनी और तंदूरी नान या तवा रोटी
- वेज बिरयानी
रक्षाबंधन में रात के खाने का मेन्यू
- पनीर बटर मसाला
- मसाला दाल मखनी
- मशरूम कोफ्ते
- नान/ मिस्सी रोटी
- लच्छा पराठा/ तंदूरी रोटी
- वेज बिरयानी/ मटर पुलाव
रक्षाबंधन की मिठाइयां
- गुलाब जामुन
- कलाकंद
- घेवर
- शाही टुकड़े
- खीर
- मूंग दाल का हलवा
- एप्पल पाई
- रस मलाई