फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: इस रक्षाबंधन भाई का मुंह मीठा करना है तो बनाएं ड्राई फ्रूट्स रोल

Thu, 11 Aug 2022 12:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2022 sweet recipe make healthy dry fruits roll for brother
khajur

आजकल हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रहता है। अगर आपका भाई भी जिम जाता है और अपने बाईसेप्स का खास ध्यान रखता है। तो बहन होने के नाते उसकी सेहत का ख्याल रखना आपका भी काम है। इस रक्षाबंधन भाई का मुंह मीठा करने के लिए आप चाहें तो शुगर फ्री सेहत से भरपूर ड्राई फ्रूट्स रोल तैयार कर सकती हैं। सबसे खास बात कि ये मिठाई बिना ज्यादा टाइम लिए फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें क्या है ड्राई फ्रूट्स रोल को बनाने की विधि। 

raksha bandhan 2022 sweet recipe make healthy dry fruits roll for brother
dry fruits - फोटो : iStock
ड्राई फ्रूट्स रोल को बनाने की सामग्री

सौ ग्राम खजूर, एक चौथाई कप घिसा नारियल, 20-25 बादाम, 20-25 काजू, 20-25 पिस्ता, आप चाहे तो अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकती हैं। साथ में एक कप किशमिश बारीक कटी हुई, एक चम्मच देसी घी, खसखस गार्निशिंग के लिए, कुछ पिस्ते बारीक कटे ऊपर से सजाने के लिए। 

raksha bandhan 2022 sweet recipe make healthy dry fruits roll for brother
coconut roll - फोटो : instagram
ड्राई फ्रूट्स रोल बनाने की विधि

सबसे पहले खजूर को काटकर इसके बीज को अलग कर लें। साथ ही खजूर को बारीक काट लें। लेकिन आप चाहें तो मिक्सर में खजूर को हल्का दरदरा पीस भी सकती हैं। गैस पर पैन को गर्म करें और इसमे नारियल के बुरादे को हल्का सा धीमी आंच पर भून लें। इसे किसी प्लेट में निकालकर बादाम को रोस्ट करें। साथ ही काजू और पिस्ता को भी भून लें। सारे ड्राई फ्रूट्स को एक तरफ रख लें। भुने हुए सारे ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें। बादाम, काजू और पिस्ता को काटकर एक में मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2022 sweet recipe make healthy dry fruits roll for brother
dates

अब कड़ाही में देसी घी गर्म करें। इसमे खसखस को डालकर भूनें। जब ये चटकने लगे तो खजूर को डाल दें। धीमी आंच पर इसे भूनें। जब तक कि खजूर पककर नरम ना हो जाए। साथ में किशमिश डाल दें। फिर सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी इसमे मिला दें। इन्हें अच्छी तरह चलाकर भूनें। जिससे कि कड़ाही में चिपके नहीं। इस मिश्रण को गैस बंद कर किसी प्लेट में निकाल लें। एक समान पूरी प्लेट में इसे फैला दें। जब ये हल्का सा ठंडा हो जाए और हाथों से छूने लायक हो तभी इस मिश्रण को रोल कर लें। रोल करने के बाद ऊपर से खसखस और कटे हुए पिस्ता को डाल दें। बेलनाकार रोल बनाकर इसे फ्रिज में डाल दें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए को एक सेमी के टुकड़े काटकर रख लें। बस तैयार है स्वादिष्ट सेहत से भरपूर ड्राई फ्रूट्स रोल। रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करें नेचुरल स्वीट की मदद से।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed