फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2025 Special Recipes: 15 मिनट में तैयार होने वाली बेहतरीन इफ्तार और सहरी रेसिपी, जरूर करें ट्राई

Thu, 27 Feb 2025 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

Ramadan Special recipes: रमजान के महीने में इफ्तार और सहरी का विशेष महत्व होता है। सही और संतुलित भोजन से रोजा रखना और खोलना आसान हो जाता है। यहां कुछ झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी दी गई हैं, जो एनर्जी से भरपूर और बनाने में आसान हैं।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Special Recipes Iftar and Sehri recipes that can be prepared in 15 minutes definitely try disprj
सहरी और इफ्तार स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन - फोटो : freepik.com

रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं। रोजे के दौरान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज किया जाता है। इस दौरान सहरी (सहूर) और इफ्तार का विशेष महत्व होता है। सहरी वह भोजन है, जो सूरज निकलने से पहले किया जाता है। यह फज्र (सुबह की नमाज) से पहले किया जाता है ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे। सहरी हल्की और पोषण से भरपूर होनी चाहिए, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहे और दिनभर थकान न हो।



वहीं बात करें इफ्तार की तो इफ्तार वह भोजन है जिससे रोजा खोला जाता है। सूरज डूबने के बाद (मगरिब की नमाज के समय) इफ्तार किया जाता है। इसे आमतौर पर खजूर और पानी से शुरू किया जाता है, क्योंकि यह सुन्नत है। इसके बाद हल्के-फुल्के और पोषण से भरा खाना जैसे फल, जूस, फ्रूट चाट, समोसा, पकौड़े, शरबत आदि खाए जाते हैं। रमजान के महीने में इफ्तार और सहरी का विशेष महत्व होता है। सही और संतुलित भोजन से रोजा रखना और खोलना आसान हो जाता है। यहां कुछ झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी दी गई हैं, जो एनर्जी से भरपूर और बनाने में आसान हैं।

Ramadan 2025 Special Recipes Iftar and Sehri recipes that can be prepared in 15 minutes definitely try disprj
फ्रूट चाट - फोटो : freepik.com

इफ्तार रेसिपी
1. फ्रूट चाट

ताजगी से भरपूर और पाचन के लिए बढ़िया

सामग्री:

  • 1 कप कटे हुए फल (सेब, केला, अनार, संतरा, पपीता)
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच नींबू रस
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

विधि:
सभी फलों को मिलाकर ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और नींबू रस डालें। अच्छे से मिलाएं और ठंडा सर्व करें।

Ramadan 2025 Special Recipes Iftar and Sehri recipes that can be prepared in 15 minutes definitely try disprj
चना चाट - फोटो : freepik.com

2. चना चाट
प्रोटीन से भरपूर, हल्की और स्वादिष्ट

सामग्री:

  • 1 कप उबले हुए चने
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू रस
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती

विधि:
सभी सामग्री को मिलाएं और ठंडा-ठंडा आनंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 Special Recipes Iftar and Sehri recipes that can be prepared in 15 minutes definitely try disprj
खजूर मिल्क शेक - फोटो : freepik.com

3. खजूर मिल्क शेक
रोजा खोलने के लिए इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक

सामग्री:

  • 5-6 खजूर (बीज निकालकर)
  • 1 ग्लास ठंडा दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 2-3 बादाम (वैकल्पिक)

विधि:
ब्लेंडर में सभी सामग्री डालकर अच्छे से पीस लें और ठंडा-ठंडा परोसें।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Special Recipes Iftar and Sehri recipes that can be prepared in 15 minutes definitely try disprj
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com

सहरी रेसिपी
1. ओट्स बनाना स्मूदी

फाइबर और एनर्जी से भरपूर

सामग्री:

  • ½ कप ओट्स
  • 1 केला
  • 1 ग्लास दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स (वैकल्पिक)

विधि:
सभी सामग्री को ब्लेंड करें और तुरंत पिएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed