फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiffin Recipe For Children: बच्चों को लंच में दें ये मजेदार और हेल्दी खाना, पेट के साथ-साथ मन भी हो जाएगा खुश

Wed, 26 Feb 2025 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Feb 2025 11:23 AM IST
सार

Healthy Tiffin Recipe Tiffin: आज की इस खबर में हम आपको कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं। आप रोजाना इसे बदल भी सकती हैं और बच्चों को नई डिशेज चखने का मौका भी दे सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Give this fun and healthy food to children in lunch the stomach as well as the mind will be happy
बच्चों को लंच में दें ये मजेदार व्यंजन - फोटो : freepik.com

सर्दियों के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि उनके लंच बॉक्स में पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी भोजन शामिल किया जाए, ताकि वे दिनभर ऊर्जावान और स्वस्थ रहें।  आज की इस खबर में हम आपको कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं। आप रोजाना इसे बदल भी सकती हैं और बच्चों को नई डिशेज चखने का मौका भी दे सकती हैं। आइए जानते हैं।

Give this fun and healthy food to children in lunch the stomach as well as the mind will be happy
बच्चों को लंच में दें गुड़-तिल पराठा - फोटो : इंस्टाग्राम

1. गुड़-तिल पराठा

फायदे:
गुड़ और तिल शरीर को गर्म रखते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। बच्चे इसे स्वाद के साथ खाएंगे और आपसे इसे बार-बार बनाने की डिमांड भी करेंगे। आप इसे आसान सी विधि के साथ बना सकती हैं। 

बनाने की विधि:

  • गेहूं के आटे में गुड़, तिल, थोड़ा घी और दूध मिलाकर नरम आटा गूंध लें।
  • इसे बेलकर हल्के घी में सेक लें।
  • लंच बॉक्स में हल्दी वाला दूध या दही के साथ पैक करें।
Give this fun and healthy food to children in lunch the stomach as well as the mind will be happy
वेजिटेबल सूजी उत्तपम - फोटो : इंस्टाग्राम

2. वेजिटेबल सूजी उत्तपम

फायदे:
यह हल्का, सुपाच्य और फाइबर से भरपूर होता है। अगर आपके बच्चे सब्जी खाने में मुंह बनाते हैं तो आप इसे रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। यह मिनटों में बनने वाला लंच है।

बनाने की विधि:

  • सूजी में दही, बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और धनिया मिलाएं।
  • इसे तवे पर डालकर उत्तपम की तरह सेक लें।
  • नारियल की चटनी या टमाटर सॉस के साथ पैक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Give this fun and healthy food to children in lunch the stomach as well as the mind will be happy
मूंग दाल चीला - फोटो : इंस्टाग्राम
3. मूंग दाल चीला

फायदे:
यह प्रोटीन से भरपूर और ऊर्जा देने वाला होता है। मूंग दाल का चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे कुछ मसालों और सब्जियों के साथ और टेस्टी बना सकती हैं। 

बनाने की विधि:
  • मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और उसमें हल्का नमक, अदरक, और बारीक कटी हुई सब्जियां मिलाएं।
  • तवे पर हल्का घी लगाकर चीला बना लें।
  • इसे धनिया-पुदीना चटनी के साथ पैक करें।
विज्ञापन
Give this fun and healthy food to children in lunch the stomach as well as the mind will be happy
ड्राई फ्रूट्स और ओट्स लड्डू - फोटो : इंस्टाग्राम

4. ड्राई फ्रूट्स और ओट्स लड्डू

फायदे:
बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से बच्चों का शरीर भी अंदर से गर्म रहेगा और उन्हें एनर्जी मिलेगी. 

बनाने की विधि:

  • भुने हुए ओट्स, बादाम, अखरोट, खजूर और गुड़ को मिक्सी में पीसकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • मिठाई की जगह इन्हें लंच बॉक्स में शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed