फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने कभी खाया है 'बेसन का अधोखा'? बहुत आसान है बनाना

Tue, 04 Feb 2020 07:14 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 04 Feb 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
recipe of besan ka adhokha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुरानी कहावत है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। पर उसी चने की संतान बेसन अकेले कितने गुल खिलाता है, इसकी हम आसानी से कल्पना भी नहीं कर सकते। भारतीय, खासकर उत्तर भारतीय खानपान में उसका खास साम्राज्य पंजाब से लेकर बिहार और बंगाल तक फैला है, तो उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश को भी समेटता है। इनकी कल्पना बेसन के बिना असंभव है। यही बात कढ़ी के बारे में कही जा सकती है। इसके तमाम क्षेत्रीय अवतार भी बेसन की ही सौगात हैं-सिंधी, गुजराती, उड़िया या हिंदी पट्टी। राजस्थानी खाटा भी बेसन से तैयार होता है। कुछ इसी तरह बेसन से बनने वाली एक खास डिश है 'बेसन का अधोखा'। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

recipe of besan ka adhokha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सामग्री
200 ग्राम बेसन
02 प्याज
01 टमाटर
01 हरी मिर्च
05 कली लहसुन
01 छोटा टुकड़ा अदरक
01 चुटकी हींग
01 सूखा आंवला
1/2 चम्मच पिसी खटाई
1/2 चम्मच पिसा धनिया
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच पिसी हल्दी
सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार

recipe of besan ka adhokha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बनाएं
आंवला रात में भिगो दें। अब बेसन में पिसा आंवला नमक और चार बूंद तेल डालकर आटे की तरह गूंथ लें। अब गैस पर आधा भगौना पानी रख दें। साथ ही उसमें दो बूंद तेल डाल दें। पानी जब खौलने लगे, तब छोटे-छोटे बाटी की तरह गोले बनाकर डाल दें। जब गोले खौलकर ऊपर आ जाएं, तब इन्हें बाहर निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इन्हें पीसेज में काट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
recipe of besan ka adhokha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। अब इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें। इसके बाद पिसी हल्दी, धनिया, गरम मसाले को आधा मिनट भून लें। अब पिसा टमाटर, पिसी खटाई और नमक डालकर अच्छे से चलाएं। जब मिश्रण तेल छोड़ दे, तो इसमें कटे पीसेज को डालकर आधा मिनट तक मिलाएं। अब इसे गरमा-गरम चटनी और प्याज के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed