{"_id":"620dcf91d8c6bf26c230eb9f","slug":"recipe-to-make-marwari-green-chilli-pickle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: आसान सी रेसिपी से तैयार करें हरी मिर्च का अचार. बोरिंग खाने का बढ़ा देगा स्वाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: आसान सी रेसिपी से तैयार करें हरी मिर्च का अचार. बोरिंग खाने का बढ़ा देगा स्वाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हरी मिर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोज-रोज के खाने से बोर हो गए हैं तो अचार के चटपटे स्वाद से इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रोज कुछ स्पेशल बनाना मुमकिन नही है। ऐसे में अगर रोज के खाने में जायका बढ़ाना चाह रही हैं तो हरी मिर्च का ये अचार बनाकर रखें। इससे स्वाद बढ़ जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें हरी मिर्च का अचार। वैसे तो ये अचार राजस्थानी अचार है। जिसे मारवाड़ी अचार के नाम से जाना जाता है।
2 of 4
हरी मिर्च का अचार
- फोटो : social media
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए जरूरत होगी 250 ग्राम हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर, दो चम्मच सौंफ पाउडर, हींग चुटकीभर, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, अमचूर पाउडर, चार चम्मच सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार, काला नमक स्वादानुसार।
3 of 4
हरी मिर्च
हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले सारी हरी मिर्च को गीले कपड़े से पोंछकर सुखा लें। फिर जब इनका पानी अच्छे से सूख जाए तो बीच से इन हरी मिर्च में चीरा लगा दें। किसी पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमे जीरा और राई चटका लें। दो मिनट तक भूनने के बाद इसमे सौंफ, धनिया और अमचूर पाउडर डालें। साथ में काला नमक और सादा नमक भी डालें। सारे मसालों को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हरी मिर्च
- फोटो : अमर उजाला
फिर इन मसालों को धीमी आंच पर दो से तीन मिमट तक भूनें। फिर इसमे सारे कटे हुए हरी मिर्चों को डालकर मिक्स करें। आप चाहें तो इस मसाले को तैयार कर मिर्च के अंदर भर भी सकते हैं। लेकिन अगर समय कम है तो इसे सीधे मसालों के साथ पैन में डाल दें। फिर ढंककर करीब चार से पांच मिनट तक भूनें फिर ढक्कन खोल दें। जिससे कि सारा पानी सूख जाएं। जब मिर्ची का सारा पानी सूख जाए तो गैस की आंच को बंद कर दें। फिर ठंडा कर इसे किसी कांच के जार में भरकर रख लें। तैयार है आपका हरी मिर्च का अचार। इसे सब्जी और दाल के साथ या फिर केवल परांठे के साथ यूं ही खाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।