{"_id":"620f2585e3f22757360aff91","slug":"rice-with-imli-or-tamarind-flavour-recipe-basic-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: लंच में बनाएं इमली वाले चावल, कम समय में हो जाएंगे तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: लंच में बनाएं इमली वाले चावल, कम समय में हो जाएंगे तैयार
रोज के खाने में टेस्टी ट्विस्ट चाहिए तो बस थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत होती है। जैसे अगर आप चावल को थोड़ा अलग तरीके से बना लें। तो रोजाना के खाने में स्वाद बढ़ जाएगा। ऐसी ही रेसिपी है इमली वाले चावल की। जिसे जरा सी मेहनत से फटाफट तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है इमली वाले चावल को बनाने की रेसिपी।
2 of 4
चावल के फायदे
- फोटो : istock
इमली वाले चावल को बनाने के लिए जरूरत होगी चावल की। इसे पहले ही धोकर पका लें। साथ में एक चम्मच उड़द की दाल, 50 ग्राम मूंगफली के दाने इन्हें भूनकर रख लें। साथ में इमली (इसे रात को भिगोकर सुबह अच्छी तरह से इसका गूदा निकाल लें। जिससे कि खाने के बीच में बीज और रेशे ना आएं) हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच गुड़, हल्दी पाउडर, राई एक चम्मच. हींग चुटकीभर, करी पत्ता, दो सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल।
3 of 4
इमली के फायदे
- फोटो : iStock
इमली वाले चावल को बनाने की रेसिपी
चावल को जिसे पहले से ही पकाकर रखा हो। अच्छी तरीके से ठंडा कर लें। फिर इसे किसी बर्तन में निकालकर इस पर हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लें। गैस पर पैन गर्म करें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे उड़द की बिना छिलके वाली दाल और मूगफली के दाने डालकर अच्छी तरीके से भून लें। जब ये भुन जाएं तो इसमे करी पत्ता और राई डालें। चटकने के बाद हरी मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुलाव
- फोटो : Social media
इन सब चीजों को कुछ देर तक भून लें। फिर इस पैन में गुड़ और इमली का पेस्ट डालें। साथ में हींग भी डाल दें। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर तक पकाएं। जिससे कि ये इमली वाला मिश्रण गाढ़ा हो जाए। इसके बाद इस मिश्रण को पके हुए चावलों के ऊपर डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। बस तैयार हैं चटपटे इमली वाले चावल। इन्हें आप चटनी और रायते के साथ ही लंच में तैयार कर सकती हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेंगे। वहीं इन्हें कम समय में तैयार किया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।