Sawan Special Bhog For Lord Shiva: इस बार सावन का महीना 11 जुलाई, दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस महीने में महादेव को प्रसन्न कर लेता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस कारण हर कोई सच्चे मन से भोलेनाथ की प्रर्थना करता है।
अगर आप भी भगवान शिव को खुश करना चाहते हैं तो उनके लिए खास भोग तैयार करें। यदि आप सावन के महीने में महादेव के पसंदीदा पकवानों का भोग लगाएंगे तो इससे वो अवश्य ही खुश होंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोलेनाथ को अति प्रिय हैं।
Sawan Special Bhog: भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 5 भोग, सावन के महीने में जरूर करें अर्पित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:27 PM IST
सार
Sawan Special Bhog For Lord Shiva: यदि आप सावन के पवित्र महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ खास पकवानों का भोग लगाएं।
विज्ञापन

