{"_id":"6a783ec6422e5f7a2a064cfd","slug":"sawan-2026-5-recipe-of-kuttu-atta-for-sawan-somvar-vrat-2026-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: सावन का दूसरा सोमवार कल, फलाहार में बनाएं कुट्टू से बने ये पकवान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Sawan 2026: सावन का दूसरा सोमवार कल, फलाहार में बनाएं कुट्टू से बने ये पकवान
Sun, 09 Aug 2026 03:31 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:31 PM IST
सार
Sawan 2026: अगर आप सावन के दूसरे सोमवार में कुट्टू के आटे के पकवान तैयार करना चाहते हैं तो हम आपको उससे बनने वाले पकवानों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
फलाहार में बनाएं कुट्टू से बने ये पकवान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस दौरान सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है। सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालु दिनभर फलाहार करते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान क्या खाया जाए, इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है। अगर आप भी इस सोमवार व्रत के लिए कुछ स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला फलाहारी खाना तैयार करना चाहते हैं, तो कुट्टू का आटा अच्छा विकल्प हो सकता है।
फलाहार में बनाएं कुट्टू से बने ये पकवान
- फोटो : instagram
1. कुट्टू की पूरी
व्रत के दौरान कुट्टू की पूरी एक लोकप्रिय फलाहारी डिश है। इसे बनाने के लिए कुट्टू के आटे में उबला हुआ आलू, सेंधा नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें और गर्म तेल या घी में सुनहरा होने तक तल लें। इसे दही या व्रत वाली सब्जी के साथ परोसा जा सकता है।

2. कुट्टू का चीला
अगर आप ज्यादा तेल में बनी चीजों से बचना चाहते हैं तो कुट्टू का चीला बना सकते हैं। इसके लिए कुट्टू के आटे में पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और सेंधा नमक डालें। अब तवे पर थोड़ा घी लगाकर घोल फैलाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। इसे दही के साथ खाया जा सकता है।

- फोटो : Adobe stock
3. कुट्टू की पकौड़ी
सावन सोमवार के फलाहार में कुट्टू की पकौड़ी भी बनाई जा सकती है। कुट्टू के आटे में उबला आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसके छोटे-छोटे हिस्से लेकर गर्म तेल या घी में सुनहरा होने तक तलें। व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ पकौड़ी का स्वाद बढ़ जाता है।
सावन सोमवार के फलाहार में कुट्टू की पकौड़ी भी बनाई जा सकती है। कुट्टू के आटे में उबला आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसके छोटे-छोटे हिस्से लेकर गर्म तेल या घी में सुनहरा होने तक तलें। व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ पकौड़ी का स्वाद बढ़ जाता है।
विज्ञापन
फलाहार में बनाएं कुट्टू से बने ये पकवान
- फोटो : instagram
4. कुट्टू का पराठा
कुट्टू के आटे से पराठा भी तैयार किया जा सकता है। आटे में उबला आलू और सेंधा नमक मिलाकर नरम आटा गूंथें। इसकी लोई बनाकर हल्के हाथ से बेलें और तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें। इसे दही या आलू की व्रत वाली सब्जी के साथ परोस सकते हैं।