फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omega-3 Supplements: ओमेगा-3 सप्लीमेंट किसे लेना चाहिए और किसे नहीं? क्या आपको है जानकारी

Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM IST
सार

ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए जरूरी वसा है, जो खासतौर पर हृदय, मस्तिष्क और आंखों की सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ लोगों में डॉक्टर की सलाह से ओमेगा-3 सप्लीमेंट उपयोगी हो सकते हैं, पर क्या सभी के लिए ये जरूरी है?

विज्ञापन
omega 3 fatty acid benefits and side effects who should consume this and who should avoid
ओमेगा-3 - फोटो : Freepik.com

 शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से ऐसी चीजें खाने-पीने की सलाह देते हैं, जिनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। विटामिन्स-प्रोटीन के साथ कई अध्ययनों में ओमगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों के सेवन की भी सलाह दी जा रही है। दिल को स्वस्थ रखने से लेकर दिमाग और आंखों के लिए इसे बहुत लाभकारी माना जाता है। अक्सर लोग ओमगा-3 के लिए सप्लीमेंट्स भी लेते हैं, पर क्या सभी लोगों के लिए सप्लीमेंट्स जरूरी और फायदेमंद हैं?


ओमेगा-3 वास्तव में शरीर के लिए जरूरी पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का एक समूह है। अलसी, चिया सीड्स और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों में इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी सप्ताह में कम से कम दो बार फैटी फिश खाने की सलाह देता है। ये ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत माना जाता है।

अब सवाल ये है कि किन लोगों को ओमेगा-3 लेना चाहिए और किन लोगों को नहीं?

omega 3 fatty acid benefits and side effects who should consume this and who should avoid
ओमेगा-3 वाली चीजों के लाभ - फोटो : freepik.com

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है ओमेगा-3 

अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा-3 से ट्राइग्लिसराइड्स कम होने का स्पष्ट प्रभाव देखा गया है। प्रतिदिन 4 ग्राम ओमेगा-3 से ट्राइग्लिसराइड्स लगभग 20-30% तक कम हो सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये सभी लोगों को जरूर लेना चाहिए।

 

 

  • डॉक्टर कहते हैं, इस पोषक तत्व को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी ये है कि ओमेगा-3 अच्छा है, इसलिए ज्यादा लेना और भी अच्छा होगा। पर ऐसा जरूरी नहीं है। ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट लेने पर पेट खराब होना, हार्ट बर्न, मितली और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसके अलावा जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं, उन्हें ओमेगा-3 शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
     
omega 3 fatty acid benefits and side effects who should consume this and who should avoid
हृदय के लिए ओमेगा-3 के फायदे - फोटो : Freepik.com

ओमेगा-3 के क्या फायदे हैं?

ओमेगा-3 का सबसे बड़ा लाभ ट्राइग्लिसराइड्स कम करने में देखा गया है। ट्राइग्लिसराइड्स खून में मौजूद एक प्रकार की वसा है। बहुत ज्यादा ट्राइग्लिसराइड्स  खून को गाढ़ा कर सकता है और थक्के बनने के जोखिमों को भी बढ़ाने वाला हो सकता है।

 

 

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए इसे बहुत फायदेमंद पाया गया है। भोजन में मछलियों को शामिल करना हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।
  • अध्ययनों में ओमेगा-3 को मस्तिष्क और आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी पाया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
omega 3 fatty acid benefits and side effects who should consume this and who should avoid
सप्लीमेंट्स को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com

किन लोगों को ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है?


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ओमेगा-3 सभी के लिए जरूरी है। अपने डाइट से इसकी पूर्ति करना चाहिए।  हालांकि अगर आहार से इसकी पूर्ति न हो पाए तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स से ओमेगा-3 प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि कभी भी खुद से कोई सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए।
 
किसे बरतनी चाहिए सावधानी


डॉक्टर कहते हैं,  लोगों को रखनी चाहिए जो ब्लड क्लॉट या खून को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो फिर ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स लेने से बचना चाहिए। ये दवाओं के प्रभाव पर असर डाल सकता है।

 

 

  • इसके अलावा जिन लोगों को पहले से एट्रियल फाइब्रिलेशन यानी दिल की धड़कन बहुत तेज और अनियमित होने की समस्या है उन्हें खुद से सप्लीमेंट्स लेने से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को ओमेगा-3 लेने के बाद बार-बार हार्ट बर्न, उल्टी या डायरिया की दिक्कत हो रही है उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed