हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है रोजाना रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एक रात भी अच्छी नींद न मिल पाने के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। बच्चों के मानसिक विकास से लेकर, वयस्कों में काम-पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और बीमारियों के जोखिमों को कम करने के लिए रोजाना अच्छी नींद बहुत जरूरी है।
Health Alert: हर रात बेचैन होकर करवटें बदलते हैं? हो जाएं सावधान, कहीं शरीर में ये बीमारियां तो नहीं बढ़ रहीं
नींद की कमी शरीर के मेटाबॉलिज्म, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। जानिए कब नींद की समस्या सामान्य है, कब यह किसी बीमारी या स्लीप डिसऑर्डर का संकेत हो सकती है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बीमारियां नींद को कर सकती हैं प्रभावित
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अनिद्रा से जुड़ी समस्याएं कई बीमारियों में हो सकती हैं।
- क्रोनिक दर्द की समस्या से लेकर कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, अस्थमा, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी), अतिसक्रिय थायरॉयड ग्रंथि, पार्किंसंस रोग और अल्जाइमर रोग वाले लोगों में भी नींद विकारों का खतरा होता है।
- ये सभी बीमारियां गंभीर जोखिम कारक होती हैं। यही कारण है कि अगर आपको लंबे समय से नींद से संबंधित दिक्कत बनी हुई है तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क करके इसके सही कारणों का पता लगाना जरूरी हो जाता है।
डायबिटीज में नींद न आने की समस्या
जब आपके ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक होता है, तो किडनी शरीर से अतिरिक्त शुगर को बाहर करने के लिए प्रयास करती है। ऐसे में आपको बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता होती है।
- रात के समय बार-बार पेशाब की जरूरत होने से नींद में खलल पड़ती है।
- हाई ब्लड शगर की स्थिति के कारण सिरदर्द, अधिक प्यास और थकान भी हो सकती है इसके कारण भी नींद आने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर वालों को अनिद्रा की दिक्कत
अनिद्रा की समस्या उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों से भी जुड़ी है। समय के साथ, खराब नींद भी अस्वास्थ्यकर आदतों को जन्म दे सकती है जो आपके दिल को नुकसान पहुंचाती है।
- हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत तब होती है जब आपकी नसों के माध्यम से रक्त पंप करने की गति अधिक हो जाती है।
- इससे आपकी रक्त वाहिकाओं पर तनाव पड़ता है और ये सिरदर्द, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों का कारण हो सकती हैं।
- ये सभी लक्षण नींद में बाधा बन सकते हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर कहते हैं, यदि कुछ समय से आपको नींद लेने में दिक्कत हो रही है या फिर किन्हीं कारणों से बार-बार रात में नींद टूट जाती है, तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। समय रहते इसके कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर से मिलें और आवश्यक परीक्षण कराएं। इस समस्या को हल्के में लेना, कहीं गंभीर बीमारियों का कारण न बन जाए?
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।