फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Weekend Trip: दो दिन की छुट्टी में घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

Sun, 09 Aug 2026 11:15 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 09 Aug 2026 11:15 AM IST
सार

Best Place For Weekend Trip:  इस बार स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो दो दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। यहां हम आपको उसके लिए कुछ बजट फ्रैंडली आइडिया देंगे। 

विज्ञापन
best places for weekend trip on independence day in hindi
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
Best Place For Weekend Trip:  अगर आप लंबे समय से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन छुट्टी न मिलने की वजह से ट्रिप नहीं कर पा रहे हैं, तो 15 अगस्त का वीकेंड आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। 15 अगस्त 2026 को शनिवार है और इसके अगले दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में आप शनिवार और रविवार की छुट्टी का इस्तेमाल करते हुए दो दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत दूर या महंगी जगह पर जाएं।


 दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों से कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां कम बजट में वीकेंड एन्जॉय किया जा सकता है। दोस्तों या परिवार के साथ दो दिन की ट्रिप के लिए सही डेस्टिनेशन चुनकर आप कम समय और सीमित बजट में भी शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।
 
best places for weekend trip on independence day in hindi
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
 1. ऋषिकेश

वीकेंड पर घूमने के लिए ऋषिकेश एक लोकप्रिय विकल्प है। यहां गंगा किनारे समय बिताने के साथ घाटों पर घूमना और शाम की गंगा आरती का आनंद लिया जा सकता है। बजट में रहने के लिए यहां कई होटल और हॉस्टल के विकल्प भी मिल जाते हैं।

 
best places for weekend trip on independence day in hindi
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
 2. लैंसडाउन

अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत पहाड़ी माहौल चाहते हैं तो लैंसडाउन जा सकते हैं। हरियाली से घिरे इस हिल स्टेशन पर दो दिन में कई खूबसूरत जगहें देखी जा सकती हैं। दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best places for weekend trip on independence day in hindi
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
 3. जयपुर

इतिहास, किले और राजस्थानी संस्कृति पसंद करने वालों के लिए जयपुर शानदार डेस्टिनेशन है। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी जगहों को दो दिन की ट्रिप में कवर किया जा सकता है। यहां स्ट्रीट फूड और लोकल मार्केट भी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

 
विज्ञापन
best places for weekend trip on independence day in hindi
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
 4. आगरा

अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहते हैं तो आगरा दो दिन की बजट ट्रिप के लिए आसान विकल्प हो सकता है। ताजमहल के अलावा आगरा किला और स्थानीय बाजार घूमे जा सकते हैं। कम समय में ऐतिहासिक और फोटोजेनिक जगहें देखने के लिए यह डेस्टिनेशन बेहतर है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed