फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Gift Idea For Wife: तीज पर पत्नी को दें ये 10 यादगार गिफ्ट्स, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Sun, 09 Aug 2026 12:34 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 09 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

Best Gift Idea For Wife: अगर आप हरियाली तीज के मौके पर आप अपनी पत्नी को तोहफा देना चाहते हैं तो यहां हम आपको 10 तोहफों के विकल्प देंगे। 

विज्ञापन
best 10 gift ideas for wife on hariyali teej festival wife ko kya gift dena chahiye
तीज पर पत्नी को क्या तोहफा दें? - फोटो : AI
Best Gift Idea For Wife: हरियाली तीज का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने का खास मौका माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सजती-संवरती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसे में पति अगर अपनी पत्नी को कोई प्यारा और यादगार तोहफा दें तो त्योहार की खुशी और भी बढ़ सकती है। 


गिफ्ट हमेशा महंगा ही हो, यह जरूरी नहीं है। पत्नी की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखकर चुना गया छोटा सा तोहफा भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। अगर आप इस तीज पर अपनी पत्नी को कुछ खास देने की सोच रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या खरीदें, तो य़हां कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। 

 
best 10 gift ideas for wife on hariyali teej festival wife ko kya gift dena chahiye
तीज पर पत्नी को क्या तोहफा दें? - फोटो : AI
1. खूबसूरत ज्वेलरी

तीज पर पत्नी को ज्वेलरी गिफ्ट करना एक क्लासिक विकल्प है। आप उनकी पसंद के अनुसार चूड़ी, झुमके, पेंडेंट या ब्रेसलेट खरीद सकते हैं। अगर पत्नी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है तो ऑक्सीडाइज्ड या कुंदन डिजाइन भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

 2. साड़ी

अगर आपकी पत्नी को पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद है तो तीज पर खूबसूरत साड़ी गिफ्ट की जा सकती है। उनकी पसंद के रंग और फैब्रिक को ध्यान में रखकर साड़ी चुनें। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पीस या एक्सेसरीज भी दी जा सकती हैं।

 
best 10 gift ideas for wife on hariyali teej festival wife ko kya gift dena chahiye
तीज पर पत्नी को क्या तोहफा दें? - फोटो : AI
 3. हैंडबैग

स्टाइलिश और उपयोगी गिफ्ट देना चाहते हैं तो हैंडबैग अच्छा ऑप्शन है। पत्नी के डेली यूज और ड्रेसिंग स्टाइल के हिसाब से टोट बैग, स्लिंग बैग या ऑफिस बैग चुना जा सकता है।

4. परफ्यूम

खुशबू पसंद करने वाली पत्नी के लिए अच्छा परफ्यूम यादगार तोहफा बन सकता है। उनकी पसंद के अनुसार फ्लोरल, फ्रूटी या वुडी फ्रेगरेंस का चुनाव किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best 10 gift ideas for wife on hariyali teej festival wife ko kya gift dena chahiye
तीज पर पत्नी को क्या तोहफा दें? - फोटो : AI
5. स्किनकेयर या ब्यूटी किट

अगर आपकी पत्नी सेल्फ-केयर पसंद करती हैं तो स्किनकेयर या ब्यूटी किट गिफ्ट कर सकते हैं। फेस केयर, बॉडी केयर या मेकअप प्रोडक्ट्स का कॉम्बो पैक भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

 6. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

आप दोनों की यादगार तस्वीर वाला पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम भावनात्मक और खास गिफ्ट बन सकता है। इसमें शादी की फोटो या किसी खास पल की तस्वीर लगवाकर इसे और स्पेशल बनाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
best 10 gift ideas for wife on hariyali teej festival wife ko kya gift dena chahiye
तीज पर पत्नी को क्या तोहफा दें? - फोटो : AI
 7. स्मार्टवॉच

अगर पत्नी टेक्नोलॉजी और फिटनेस से जुड़े गैजेट पसंद करती हैं तो स्मार्टवॉच उपयोगी गिफ्ट हो सकती है। अपनी बजट के अनुसार फीचर्स वाली स्मार्टवॉच का चुनाव किया जा सकता है।

 8. पसंदीदा किताब या जर्नल

अगर आपकी पत्नी को पढ़ने या लिखने का शौक है तो उनकी पसंद की किताब, डायरी या जर्नल गिफ्ट करें। इसके पहले पेज पर अपने हाथ से छोटा सा प्यार भरा संदेश लिखकर इसे और खास बनाया जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed