फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Vrat Recipe: सोमवार के व्रत में बनाएं केले की पूरी, फलाहार के लिए है टेस्टी डिश

Mon, 06 Jul 2020 07:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
sawan vrat recipe make raw banana poori in falahar
kele ki pooriya - फोटो : social media

6 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इस साल सावन के महीने की शुरूआत सोमवार के दिन से हो रही है। जो कि भोले बाबा का सबसे प्रिय दिन है। सोमवार के दिन बहुत से भक्त व्रत रहते हैं और दिनभर फलाहार ग्रहण करते हैं। अगर व्रत के दिन आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो केले की पूरियां सबसे बढ़िया डिश है। इसे खाने के बाद हर कोई बस आपकी तारीफ करेगा। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने का तरीका।


 
sawan vrat recipe make raw banana poori in falahar
raw banana

वैसे तो कच्चे केले की बहुत सारी डिश बनती हैं। चाहे वो केले की सब्जी हो या चिप्स, वहीं कुछ लोग कच्चे केले के पकौड़े भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन पूरियों को खाने के बाद आप इसे दोबारा से बनाकर जरूर खाना चाहेंगे। क्योंकि ये केवल व्रत में ही नहीं बल्कि शाम के स्नैक्स में भी बनाकर खा सकते हैं।



 
sawan vrat recipe make raw banana poori in falahar
kele ki pooriya - फोटो : social media
सामग्री
  • 2 कच्चे केले
  • 250 ग्राम सिंघाड़े का आटा
  • लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच सौंफ
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • चुटकी भर शक्कर
  • काली मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • घी



 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan vrat recipe make raw banana poori in falahar
kele ki pooriya - फोटो : social media

केले की पूरियां बनाने के लिए पहले कच्चे केले को अच्छी तरह उबाल लें। ठंडे होने पर छिलके हटाकर केले को अच्छी तरह हाथ से मैश करें। मैश जितना अच्छा करेंगे पूरी उतनी ही अच्छी बनेगी। इसके बाद एक थाली में सिंघाड़े का आटा ले लें। यदि सिंघाड़े का आटा नहीं है तो उसके स्थान पर राजगिरा आटा (रामदाने का आटा) लें। आटे को अच्छी तरह छान लें। आटे में आधा चम्मच लाल मिर्च, एक चम्मच सौंफ, स्वादानुसार सेंधा नमक, चुटकी भर शक्कर, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया मिला लें। साथ ही केले का मिश्रण मिलाएं। अब आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढककर रख दें। फिर इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी बेल लें। एक कढ़ाई में घी गरम करके पूरियों को कुरकुरी होने तक तलें। इस बाद गरमा-गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed