6 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने को बहुत पवित्र माना जाता है और पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा का विधान है। खासतौर पर सोमवार के दिन लोग व्रत और पूजा के जरिए भगवान भोले को प्रसन्न करते हैं। अगर आप भी सोमवार के दिन व्रत रखने वाली हैं और दिनभर में केवल फलाहार ग्रहण करेंगी तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए बिल्कुल आसान सी रेसिपी। बनाने में आसान मखाना भेल खाने में भी काफी चटपटी और स्वादिष्ट रहती है। तो चलिए जानें इस खास रेसिपी को बनाने की विधि।
Sawan Vrat Recipe: सोमवार के व्रत में बनाइए चटपटा 'मखाना भेल', बनाने की रेसिपी है बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मखाना भेल बनाने में केवल दस मिनट लगते हैं और इसे खाने से आपकी भूख भी खत्म हो जाएगी और चटपटा खाने की क्रेविंग भी दूर होगी। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका।
तीन कप मखाना, दो चम्मच देशी घी, एक चम्मच अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, तीन बड़े चम्मच मूंगफली , एक टमाटर बारीक कटा हुआ, दो चम्मच हरी चटनी, एक चम्मच इमली की चटनी, एक खीरा बारीक कटा हुआ, आधा सेब कटा हुआ, सेंधा नमक स्वादानुसार।
एक पैन में घी गर्म कर उसमें मखाने को फ्राई कर लें। जब मखाने क्रिस्पी हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। मखाने को फ्राई करते समय ही उसमें अमचूर पाउडर मिला लें। साथ ही सेंधा नमक भी मिला लें। अब इस फ्राईड मखाने में रोस्टेड मूंगफली, कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण में हरी चटनी, लाल चटनी, कटे हुए खीरे, सेब डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें अपना मनपसंद फल जैसे अनार के दाने और अंगूर भी डाल सकती हैं। तैयार है आपका स्वादिष्ट चटपटा मखाना भेल। अगर आपके पास मूंगफली रोस्ट करके और चटनी पहले से बनी रखी है तो इसे बनाने में आपको बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा।