बच्चों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन हर बार उनकी डिमांड पूरी करना मुश्किल होता है। ऐसे में क्यो न घर में कोई ऐसी स्वीट डिश बनाई जाए जिसे बच्चे पसंद करें। तो चलिए साधारण सी खोवे की मिठाई को चॉकलेट का ट्विस्ट देकर बनाते हैं चॉकलेट संदेश। जिसे बनाना बेहद आसन है और ये कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रखी जा सकती है। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।
साधारण सी मिठाई को दीजिए चॉकलेट का ट्विस्ट और बनाइए बच्चों के लिए बेहद खास स्वीट डिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदेश बंगाल की मशहूर मिठाई है लेकिन इसे चॉकलेट के साथ मिलाकर बच्चों के लिए शानदार स्वीट डिश बनाई जा सकती है।
दो लीटर फुल क्रीम मिल्क, 5 ग्राम साइट्रिक एसिड, 100 ग्राम चॉकलेटस 10 ग्राम कोको पाउडर, 25 ग्राम मक्खन, 50 ग्राम चीनी।
चॉकलेट संदेश बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालकर धीमी आंच पर उबलने दें। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर इस दूध को फाड़ लें। अब इस फटे दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो सारा पानी निकालकर छानकर मलमल के कपड़े में बांध कर रख दें। ध्यान रहे कि सारा पानी छन जाना चाहिए। अब इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
इस छेने को फ्रिज से निकालकर एक बाउल में डालें और हाथों से चिकना होने तक मसलें। अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और इसे धीमी आंच पर गर्म होने दें। जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें मक्खन, चॉकलेट, चीनी, कोको पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं। जब यह घोल गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। फिर घोल को ठंडा होने दें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें छेना मिलाएं और अच्छे से मसलें। जब यह चिकना हो जाए तो इसे पेड़े का आकार दें। आप चाहें तो इसे गोल लड्डू का आकार भी दे सकती हैं। तैयार है आपका टेस्टी चॉकलेट संदेश, इसे बच्चों से लेकर बड़े तक खाना पसंद करेंगे।