सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Summer Drinks Recipes: गर्मी में क्या पिएं? घर में बनाएं ये 5 देसी कूलिंग ड्रिंक्स, शरीर रहेगा तरोताजा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 10 Mar 2026 03:05 PM IST
सार

Summer Cooling Drinks: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए जानिए 5 देसी कूलिंग ड्रिंक्स और उनकी आसान रेसिपी। बेल का शरबत, आम पन्ना, सत्तू ड्रिंक, छाछ और जलजीरा जैसे पारंपरिक पेय लू से बचाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में बेहद असरदार हैं।

विज्ञापन
Summer Drinks Recipes Garmi Me Thandak Dene Wali Desi Drinks
गर्मियों में ठंडक पहुंचाने वाली ड्रिंक्स - फोटो : Amar ujala

Thandak Dene Wali Desi Drinks: गर्मी ने दस्तक दे दी है। गर्मी का मौसम तपती धूप, लू के थपेड़े लेकर आता है। इस मौसम में पसीना, डिहाइड्रेशन और लगातार थकान बढ़ती है। तेज होती गर्मी और बढ़ती हीटवेव के दौर में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। हाइड्रेट रहने के लिए लोग पानी पीते हैं लेकिन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। ठंडा पानी और बाजार के केमिकल भरे कोल्ड ड्रिंक्स तुरंत राहत तो देते हैं लेकिन असली ठंडक हमेशा पारंपरिक देसी पेयों में ही मिलती है। 



बेल का शरबत, आम पन्ना, सत्तू, छाछ और जलजीरा ये सिर्फ पेय नहीं बल्कि भारतीय परंपरा की वह विरासत हैं, जो हर गर्मी में शरीर को राहत और ऊर्जा देती हैं। दादी-नानी के जमाने से घरों में बनने वाले ये पेय न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि पाचन सुधारते हैं, डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा भी बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 देसी ड्रिंक्स, जो गर्मियों में शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं।

Trending Videos
Summer Drinks Recipes Garmi Me Thandak Dene Wali Desi Drinks
बेल का शरबत - फोटो : freepik

गर्मियों में ठंडक देने वाले 5 देसी ड्रिंक्स और उनकी रेसिपी


बेल का शरबत

गर्मी के मौसम में बेल का फल किसी प्राकृतिक औषधि की तरह माना जाता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक देता है। बेल का शरबत गर्मी में लू से बचाता है। इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को ठंडा रखता है। 

विधि

बेल का शरबत बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं है। एक पका हुआ बेल, 4 गिलास ठंडा पानी, तीन से चार चम्मच गुड़ या चीनी और थोड़ा सा काला नमक चाहिए। शरबत बनाने के लिए,

स्टेप 1- बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें।
स्टेप 2- पानी डालकर अच्छे से मसलें।
स्टेप 3- छलनी से छान लें।
स्टेप 4- इसमें गुड़ या चीनी और काला नमक मिलाएं।

ठंडा करके पीएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Drinks Recipes Garmi Me Thandak Dene Wali Desi Drinks
Aam Panna - फोटो : Adobe stock

आम पन्ना

आम पन्ना गर्मी के मौसमी फल कच्चे आम से बनता है। यह पेय उत्तर भारत में गर्मियों की पहचान है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है। आम पन्ना लू से बचाता है, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और पाचन में सुधार लाता है। 

आम पन्ना कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए सामग्री नोट कर लें। दो कच्चे आम, तीन चम्मच गुड़ या चीनी, भुना जीरा, काला नमक और पुदीना।

स्टेप 1- आम पन्ना बनान के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें।
स्टेप 2- मिक्सर में गूदा, चीनी और पुदीना डालकर पीस लें।
स्टेप 3- इसमें पानी और मसाले मिलाएं।

ठंडा करके सर्व करें।

Summer Drinks Recipes Garmi Me Thandak Dene Wali Desi Drinks
जलजीरा - फोटो : Freepik.com

जलजीरा

यह मसालेदार पेय स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का शानदार मेल है। इसका सेवन पाचन को बेहतर करता है। गैस और अपच से राहत मिलती है। साथ ही शरीर को तरोताजा रखता है।

जलजीरा बनाने की रेसिपी
 

  • इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी मे एक चम्मच जलजीरा पाउडर मिलाएं। 
  • फिर नींबू का रस और काला नमक डालें।
  • पुदीना मिलाकर ठंडा सर्व करें। 
विज्ञापन
Summer Drinks Recipes Garmi Me Thandak Dene Wali Desi Drinks
sattu ka sharbat - फोटो : instagram

सत्तू का शरबत

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू को गर्मियों का सबसे ताकतवर पेय माना जाता है। इसके सेवन से तुरंत ऊर्जा मिलती है। सत्तू का शरबत पेट को ठंडा रहने में मदद करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

सत्तू का शरबत कैसे बनाएं?

  • एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच सत्तू डालकर अच्छी तरह से घोलें। 
  • फिर काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाएं। 


ठंडा करके पीएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed