सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Winter Clothes Storage Tips in Hindi How To Store Sweater Jacket

Winter Clothes Storage Tips: अलमारी में ऐसे रखें सर्दियों के कपड़े, न आएगी बदबू न लगेंगे कीड़े

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 09 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

how to store woolen clothes: अगर आप चाहते हैं कि आपके स्वेटर, जैकेट और अन्य सर्दियों के कपड़े अगले सीजन भी नए जैसे दिखें, तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है।

Winter Clothes Storage Tips in Hindi How To Store Sweater Jacket
ऊनी कपड़ों को कैसे स्टोर करें - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Woolen Clothes Storage Tips : सर्दी का मौसम लगभग जा चुका है। गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों ने अब ऊनी कपड़े पहनना भी बंद कर दिया है। अब आपकी अलमारी से सबसे आगे रखें इन ऊनी कपड़ों को देखकर ही आपको गर्मी लगती होगी। ऐसे में स्वेटर, जैकेट, शाॅल औऱ ऊनी कपड़ों को अलमारी से हटाकर स्टोर करने का समय आ गया है। लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से नहीं रखा जाए, तो कुछ महीनों बाद इनमें बदबू, नमी, फंगस या कीड़े लग सकते हैं।

Trending Videos


फिर जब आप अपने नए और महंगे ऊनी कपड़े अगले सीजन में पहनना चाहेंगे तो ये पुराने, बदबूदार या खराब हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों के कपड़ों को साफ और सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाए, ताकि अगले सीजन जब आप इन्हें निकालें तो ये बिल्कुल नए जैसे दिखें। आइए जानते हैं सर्दियों के कपड़े स्टोर करने के आसान और असरदार तरीके।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर करने से पहले कपड़ों को जरूर धोएं

सर्दियों के कपड़े स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना या ड्राई क्लीन कराना बहुत जरूरी है। अगर कपड़ों पर पसीना, धूल या खाने के दाग रह जाते हैं, तो स्टोरेज के दौरान उनमें बैक्टीरिया और बदबू पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए,

  • स्वेटर और शॉल को हल्के डिटर्जेंट से धोएं

  • जैकेट को जरूरत हो तो ड्राई क्लीन कराएं

  • पूरी तरह सूखने के बाद ही स्टोर करें


कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखाएं

धोने के बाद कपड़ों को हल्की धूप में सुखाना जरूरी है। इससे कपड़ों में मौजूद नमी खत्म हो जाती है और फंगस या बदबू बनने की संभावना कम हो जाती है। ध्यान रखें कि बहुत तेज धूप में ऊनी कपड़े ज्यादा देर न रखें, इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है।



एयरटाइट बॉक्स या बैग का इस्तेमाल करें

सर्दियों के कपड़ों को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर, स्टोरेज बॉक्स या वैक्यूम बैग का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। ऐसा करने से कपड़ों में नमी नहीं जाती, कपड़े धूल में गंदे नहीं होते और कीड़े लगने का खतरा कम हो सकता है। 


कीड़ों से बचाने के लिए नैफ्थलीन बॉल या नीम की पत्तियां रखें

अक्सर लंबे समय तक रखे कपड़ों में कीड़े लग जाते हैं। इससे बचने के लिए आप स्टोरेज बॉक्स में नैफ्थलीन बॉल, सूखी नीम की पत्तियां और कपूर रख सकते हैं। इससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं।


ऊनी कपड़ों को टांगने की बजाय फोल्ड करें

कई लोग स्वेटर और ऊनी कपड़ों को हैंगर पर टांग देते हैं, लेकिन इससे कपड़ों का शेप खराब हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि, 

  • स्वेटर को अच्छे से फोल्ड करें

  • अलग-अलग लेयर में रखें

  • भारी कपड़ों को नीचे रखें


फ्रेगरेंस सैशे या खुशबूदार पाउच रखें

अगर आप चाहते हैं कि अगले सीजन कपड़ों से ताजगी भरी खुशबू आए, तो स्टोरेज बॉक्स में लैवेंडर सैशे, फ्रेगरेंस पाउच या ड्राई फ्लावर रख सकते हैं। 

 


सर्दियों के कपड़े स्टोर करते समय इन गलतियों से बचें

  • गंदे कपड़े स्टोर करना

  • नम कपड़ों को बॉक्स में रखना

  • प्लास्टिक बैग में लंबे समय तक रखना

  • बिना कीट सुरक्षा के कपड़े रखना

ये गलतियां कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed