सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: गलत तकिए पर सोने से बढ़ जाता है इन गंभीर बीमारियों का जोखिम, डॉक्टर ने दिया जरूरी सुझाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 09 Mar 2026 07:39 PM IST
सार

How Pillow Height Affects Blood Pressure: तकिए का गलत इस्तेमाल हमारे सेहत के लिए काफि नुकसानदायक होता है। कई बार तो सही तकिया होने के बावजूद लोग उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में तकिए के इस्तेमाल के बारे में डॉक्टर से विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Wrong Pillow Can Cause Diabetes and BP Doctor Explains the Shocking Link and Tips to Choose the Right Pillow
गलत तकिए का इस्तेमाल - फोटो : freepik.com

Best Foam Pillows For Neck Support: ज्यादातर लोगों को ये तो मालूम होगा कि गलत तकिए के चयन की वजह से गर्दन में दर्द हो सकता है। मगर बहुत कम लोगों को यकीन होगा कि जिस तकिया पर वो सिर रखकर आराम से सोते हैं वो उनके लिए कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कई जरूरी चीजें बताई हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। 



डॉ. शालिनी के अनुसार गलत तकिए के इस्तेमाल से सर्वाइकल स्पाइन में मिसअलाइंमेंट हो जाता है, जिससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव और नसों पर दबाव बढ़ता है। इसका सीधा असर गर्दन की तरफ होने वाले ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है, जिससे आपकी गहरी नींद बाधित होती है।

उन्होंने बताया कि गहरी नींद के दौरान ही शरीर खुद को रिपेयर करता है। ऐसे में अगर नींद पूरी नहीं होती है, तो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन बढ़ जाती है, जो डायबिटीज और हाई बीपी जैसी बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे सही तकिया चुना जा सकता है?

Trending Videos
Wrong Pillow Can Cause Diabetes and BP Doctor Explains the Shocking Link and Tips to Choose the Right Pillow
तकिए का गलत तरीके से लगाना - फोटो : freepik.com

बीमारियों और नींद का वैज्ञानिक संबंध

  • डॉ. शालिनी के मुताबिक, जब तकिया सही नहीं होता, तो शरीर को वह आराम नहीं मिलता जिसकी उसे मरम्मत के लिए जरूरत होती है।
  • अधूरी नींद शरीर में तनाव पैदा करती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल अनियंत्रित होने लगता है।
  • मांसपेशियों का तनाव और नसों का दबना रात भर शरीर को 'फाइट या फ्लाइट' मोड में रखता है, जिससे बीपी अनियंत्रित रहता है।


ये भी पढ़ें- Bone Cyst: क्या होता है बोन सिस्ट, क्यों किशोरावस्था में ही होती है ये गंभीर बीमारी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrong Pillow Can Cause Diabetes and BP Doctor Explains the Shocking Link and Tips to Choose the Right Pillow
तकिए का गलत इस्तेमाल - फोटो : freepik.com

कैसे चुनें सही तकिया?

  • अलाइनमेंट: डॉक्टर शालिनी के मुताबिक तकिए की ऊंचाई ऐसी होनी चाहिए कि गर्दन और रीढ़ की हड्डी(स्पाइन) बिल्कुल सीधी रेखा में रहे।
  • मटेरियल: हमेशा फोम पिलो का चुनाव करें, क्योंकि यह न तो बहुत सख्त होता है और न ही बहुत ज्यादा सॉफ्ट, जिससे सही सपोर्ट मिलता है।
  • कवर: बेहतर कंफर्ट के लिए हमेशा कॉटन तकिए के साथ कॉटन कवर का ही इस्तेमाल करें, जो त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें- World Kidney Day: किडनी को हेल्दी रखने के लिए डॉक्टर ने बताया ये तीन उपाय, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल
 
Wrong Pillow Can Cause Diabetes and BP Doctor Explains the Shocking Link and Tips to Choose the Right Pillow
तकिया का सही इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock
स्लीपिंग पोजीशन और तकिया का संबंध
  • तकिए का साइज अपनी पोजीशन के हिसाब से चुनें, अगर आप सीधा (पीठ के बल) सोते हैं, तो पतला तकिया लें।
  • अगर आप करवट लेकर सोते हैं, तो थोड़ा मोटा तकिया इस्तेमाल करें ताकि कंधे और गर्दन का गैप भर सके।
  • डॉक्टर की सलाह है कि हाइजीन और सपोर्ट बनाए रखने के लिए हर 2-3 साल में अपना तकिया बदल दें या उसे रिफिल कराएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


विज्ञापन
Wrong Pillow Can Cause Diabetes and BP Doctor Explains the Shocking Link and Tips to Choose the Right Pillow
गलत तरीके से तकिए का इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

गहरी नींद ही है लंबी उम्र की चाबी
डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी के मुताबिक अच्छी सेहत के लिए केवल जिम और डाइट ही काफी नहीं, बल्कि सही तकिए पर ली गई सुकून की नींद भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप भी सुबह उठकर थकान या दर्द महसूस करते हैं, तो तुरंत अपना तकिया बदलें। ध्यान रखें एक छोटा सा बदलाव आपको डायबिटीज और बीपी जैसी गंभीर रोगों के जिखिम को कम कर सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed