सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sedentary Lifestyle: दफ्तर में काम करने वाले ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, डॉक्टर ने दिया ये बड़ा सुझाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 09 Mar 2026 07:39 PM IST
सार

How To Stay Active At a Desk Job: ऑफिस में काम करने वाले अधिकतर लोग एक ही जगह देर तक बैठकर काम करते हैं। देखा जाए तो ऐसा करना आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है और ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर ने जो सुझाव दिया है उसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Sedentary Lifestyle Alert: Doctor Warns Office Workers About Metabolism Drop and Shares 5 Life-Saving Habits
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock

Health Risks Of Sitting All Day: पहले से समय लोगों का सपना हुआ करता था कि कोई ऐसी नौकरी मिल जाए जहां सिर्फ बैठकर आराम से काम करना हो, मगर आज वही बैठकर लंबे समय तक काम करने सेहत के लिए जोखिम भरा हो चुका है। आजकल की कॉर्पोरेट कल्चर में 'डेस्क जॉब' बहुत कॉमन है, और ये सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है।



इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठकर ईमानदारी से काम करना आपकी जान का दुश्मन बन सकता है। डॉ. शालिनी के अनुसार अगर आप लगातार एक घंटे से ज्यादा एक जगह बैठे रहते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म 50-70% तक कम हो सकता है। यही वह मेन कारण है जिससे कोलेस्ट्रॉल, शुगर, पेट की चर्बी और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

अक्सर सबसे मेहनती कर्मचारी ही जल्दी बीमार पड़ते हैं क्योंकि वे 7-8 घंटे बिना हिले-डुले काम में मग्न रहते हैं। चूंकि नौकरी छोड़ना समाधान नहीं है, इसलिए डॉक्टर ने कुछ ऐसी आसान आदतों और 5 'लाइफ-सेविंग' टिप्स का सुझाव दिया है, जिससे आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Trending Videos
Sedentary Lifestyle Alert: Doctor Warns Office Workers About Metabolism Drop and Shares 5 Life-Saving Habits
ऑफिस में काम के बहाने पानी पीने के लिए उठें - फोटो : Adobe Stock

हर घंटे 5 मिनट का 'मूवमेंट ब्रेक' जरूरी

  • डॉ. शालिनी का सबसे पहला सुझाव है कि हर एक घंटे के काम के बाद 5 मिनट का मूवमेंट बहुत जरूरी है।
  • इसके लिए आप अपनी जगह पर खड़े हो सकते हैं, हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं या ऑफिस के गलियारे में स्लो वॉक कर सकते हैं।
  • अगर किसी मीटिंग के कारण आप खड़े नहीं हो सकते, तो कुर्सी पर बैठे-बैठे ही अपने ऐंकल सर्किल करें ताकि पैरों में रक्त संचार बना रहे।

 

ये भी पढ़ें- Health Tips: गलत तकिए पर सोने से बढ़ जाता है इन गंभीर बीमारियों का जोखिम, डॉक्टर ने दिया जरूरी सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Sedentary Lifestyle Alert: Doctor Warns Office Workers About Metabolism Drop and Shares 5 Life-Saving Habits
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock

हाइड्रेशन और लंच के बाद वॉकिंग

  • डॉक्टर शालिनी के मुताबिक पानी पीने के बहाने हर घंटे अपनी डेस्क से उठें, एक गिलास पानी पिएं और फिर वापस आएं, इससे आप टहल भी लेंगे और पानी भी पी लेंगे।
  • दोपहर के भोजन के बाद तुरंत काम पर न लौटें, बल्कि अपने कलीग के साथ बात करते-करते 15-20 मिनट तक जरूर टहलें।
  • यह छोटी सी आदत आपके पाचन को दुरुस्त रखती है और लंच के बाद आने वाली सुस्ती को भी दूर कर देगी।

 

ये भी पढ़ें- World Kidney Day: किडनी को हेल्दी रखने के लिए डॉक्टर ने बताया ये तीन उपाय, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल
Sedentary Lifestyle Alert: Doctor Warns Office Workers About Metabolism Drop and Shares 5 Life-Saving Habits
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
मीटिंग और कॉल्स को बनाएं 'एक्टिव'
  • डॉक्टर के अनुसार, अगर संभव हो तो फोन कॉल्स या अनौपचारिक मीटिंग्स को टहलते हुए अटेंड करने की कोशिश करें।
  • लगातार बैठे रहने से शरीर की बड़ी मांसपेशियां निष्क्रिय हो जाती हैं, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने का खतरा रहता है।
  • एक्टिव रहने से न सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ने से आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

 
विज्ञापन
Sedentary Lifestyle Alert: Doctor Warns Office Workers About Metabolism Drop and Shares 5 Life-Saving Habits
दफ्तर में काम करती महिला - फोटो : Adobe

छोटी आदतें बचाएंगी बड़ी बीमारियां
डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी ने बताया कि आप इन छोटे-छोटे बदलाव करके खुद को स्वस्थ्य रख सकते हैं और गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। ऊपर दिए गए आसान टिप्स को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाकर आप कोलेस्ट्रॉल और शुगर जैसे जोखिमों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed