सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Single by Choice Trend: क्यों शादी से दूर रहना पसंद कर रहे हैं आज के युवा?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 01:49 PM IST
सार

Single by Choice ट्रेंड का मतलब है कि कुछ लोग जानबूझकर सिंगल रहने का फैसला लेते हैं। वे शादी या रिलेशनशिप की बजाय अपनी आज़ादी, करियर और व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हैं। आज के समय में कई युवा अपनी लाइफस्टाइल और स्वतंत्रता को महत्व देते हुए सिंगल रहना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Modern Relationship Trend Why Youth Choosing To Stay Single By Choice
सिंगल क्यों रहन चाहते हैं अब युवा - फोटो : Adobe

Single By Choice Kya Hai? शादी और परिवार बनाना एक जरूरी कदम माना जाता रहा है। खासकर भारतीय समाज शादी के महत्व पर जोर देता आया है लेकिन आज की पीढ़ी में एक नया चलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे 'सिंगल बाय च्वाइस' कहा जाता है। इसका मतलब है कि कुछ लोग जानबूझकर सिंगल रहने का फैसला लेते हैं। वह शादी न करके अकेले रहने को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाते हैं। 



आजकल कई युवा का ये सवाल होता कि शादी करना जरूरी है क्या? बाॅलीवुड में तो कई सेलेब्स हैं जिन्होंने इस ट्रेंड को बहुत पहले ही अपना लिया था, जैसे सलमान खान, तब्बू, तुषार कपूर या एकता कपूर। लेकिन अब आज की पीढ़ी अपनी खुशी, करियर और स्वतंत्रता को ज्यादा महत्व दे रही है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर कोई इस ट्रेंड को अपनाए, लेकिन यह जरूर दर्शाता है कि समाज में रिश्तों और जीवन के फैसलों को लेकर सोच बदल रही है।
 

Trending Videos
Modern Relationship Trend Why Youth Choosing To Stay Single By Choice
क्यों बढ़ रहा है Single by Choice ट्रेंड - फोटो : Adobe

क्यों बढ़ रहा है Single by Choice ट्रेंड

आज के युवाओं की प्राथमिकताएं पहले से काफी अलग हो चुकी हैं। कई कारण हैं जिनकी वजह से लोग सिंगल रहना पसंद कर रहे हैं।
 

  • करियर पर ज्यादा फोकस

आज के समय में कई युवा अपने करियर और प्रोफेशनल ग्रोथ को प्राथमिकता देते हैं। वे मानते हैं कि शादी या रिलेशनशिप की जिम्मेदारियां कभी-कभी उनके लक्ष्यों में बाधा बन सकती हैं। इसलिए वे पहले अपने करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं। 
 

  • व्यक्तिगत आजादी की चाह

आज की पीढ़ी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को काफी महत्व देती है। सिंगल रहने से उन्हें अपने फैसले खुद लेने की आज़ादी मिलती है। अपने समय का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी पसंद के अनुसार लाइफस्टाइल मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Modern Relationship Trend Why Youth Choosing To Stay Single By Choice
क्यों बढ़ रहा है Single by Choice ट्रेंड - फोटो : Adobe
  • आर्थिक स्वतंत्रता

पहले के समय में शादी को आर्थिक सुरक्षा से भी जोड़ा जाता था, लेकिन अब कई युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। इस वजह से वे जीवन के फैसले खुद लेने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं।
 

  • बदलता डिजिटल लाइफस्टाइल

सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया ने भी रिश्तों को देखने का नजरिया बदल दिया है। आज लोग ज्यादा ग्लोबल एक्सपोजर और नए अनुभव चाहते हैं, जिसके कारण पारंपरिक रिश्तों के प्रति सोच में बदलाव आ रहा है।
 

  • रिश्तों के प्रति बदली सोच

कई युवा मानते हैं कि शादी तभी करनी चाहिए जब वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हों। इसलिए वे किसी सामाजिक दबाव की वजह से शादी करने की बजाय अपनी पसंद और समय के अनुसार फैसला लेना चाहते हैं।

Modern Relationship Trend Why Youth Choosing To Stay Single By Choice
समाज पर असर - फोटो : Adobe

समाज पर असर

शादी न करके सिंगल रहने के इस ट्रेंड के बढ़ने से समाज में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जैसे,

  • शादी की उम्र बढ़ सकती है।
  • छोटे परिवारों का चलन बढ़ सकता है।
  • व्यक्तिगत जीवनशैली ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है।


हालांकि हर व्यक्ति की सोच और प्राथमिकताएं अलग होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed