Fatty Liver Exercise: रोज 20 मिनट करें ये एक्सरसाइज, लिवर रहेगा हेल्दी
Fatty Liver Control Tips: फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए वॉकिंग, जॉगिंग, साइक्लिंग, योग, प्लैंक, स्क्वैट्स और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और लिवर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है।
तेज चलना
तेज गति से चलना सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है। ऐसा करने से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। वजन नियंत्रित रहता है और लिवर में जमा फैट कम होने में मदद मिलती है। रोज 30 मिनट तेज चलने की आदत डालें।
जॉगिंग
जॉगिंग यानी हल्की दौड़ शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। यह वजन कम करने में सहायक है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और लिवर हेल्थ में सुधार आता है।
साइक्लिंग
साइक्लिंग एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को सक्रिय रखती है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। कैलोरी बर्न होती है और लिवर पर दबाव कम होता है।
स्क्वैट्स
स्क्वैट्स शरीर के बड़े मसल ग्रुप को एक्टिव करते हैं। स्कैट्स के अभ्यास से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। फैट बर्न तेजी से होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है। रोज 3 सेट में 10-15 स्कैट्स करें।
प्लैंक
प्लैंक कोर मसल्स को मजबूत बनाने वाली बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके अभ्यास से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। शरीर की स्थिरता बढ़ती है और यह फैट लॉस में सहायक है।
योग
योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने में मदद करता है। रोजाना भुजंगासन, धनुरासन, कपालभाति का अभ्यास फैटी लिवर को कम करता है। ये योगासन पाचन और लिवर हेल्थ के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
स्विमिंग एक फुल-बॉडी वर्कआउट है जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करता है। रोज तैराकी से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कैलोरी बर्न और मेटाबाॅलिज्म बेहतर होता है। फैटी लिवर से राहत मिल सकती है।
फैटी लिवर से बचने के लिए जरूरी टिप्स
- तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचें
- रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
- वजन नियंत्रित रखें
- शराब और जंक फूड से दूरी बनाएं।
- पर्याप्त पानी पीएं।
कमेंट
कमेंट X